फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंगावली उपचुनाव: चुनाव अधिकारी ने कहा- महिलाओं को पैसे देना परंपरा है, कोई घूस नहीं दी गई

Sat, 24 Feb 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
चुनाव आयोग
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मुंगावली उपचुनाव में मतदाताओं को वोट के बदले रुपये का लालच देने के आरोपी कांग्रेस प्रत्याशी को अशोकनगर जिला चुनाव अधिकारी ने क्लीनचिट दे दी है। चुनाव अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि मिट्टी की हांडी लिए किसी महिला के दिखाई देने पर उसे कुछ खुदरा पैसा देना एक परंपरा है। 
विज्ञापन


मुंगावली से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह यादव के खिलाफ ऐसा कुछ नहीं मिला जिससे यह साबित हो सके कि उन्होंने महिला को घूस देने की कोशिश की। रिपोर्ट में बताया गया है कि यह एक विश्वास है कि जब आप किसी अच्छे काम के लिए निकले हों और पानी का घड़ा लिए कोई महिला दिखे तो उसके पैर छूकर पांच या 10 रुपये अच्छे शगुन के तौर पर दिए जाते हैं। 

मुंगावली से कांग्रेस प्रत्याशी ब्रजेंद्र सिंह यादव और उनके सहयोगी पर बीजेपी नेता सत्येंद्र भूषण सिंह के आरोप लगाया था कि यादव मुंगावली में मतदाताओं को पैसे बांट रहे थे। इस शिकायत के आधार पर मुख्य चुनाव अधिकारी के कार्यालय ने अशोकनगर में जिला चुनाव अधिकारी से रिपोर्ट मांगी थी।
विज्ञापन


अपनी रिपोर्ट में जिला चुनाव अधिकारी ने कहा है कि इस केस की जांच एसडीएम ने की जो चुनाव क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी भी हैं। सूत्रों के मुताबिक अब इस मुद्दे पर आगे की कार्यवाही पर चुनाव आयोग निर्णय लेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें