फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board Result: कपड़े सिलकर घर चलाने वाले पिता का बेटा बना टॉपर, चौथी रैंक से बदली तकदीर

Wed, 15 Apr 2026 05:42 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

MP Board Result: सागर जिले के छात्र जय राजोरिया ने कक्षा 12वीं के बायोलॉजी समूह में 488 अंक हासिल कर प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त की। साधारण परिवार से आने वाले जय के पिता सिलाई का काम करते हैं, लेकिन आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी।
विज्ञापन
जय राजोरिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया है। इस बार सागर जिले के होनहारों ने प्रदेश की मेरिट सूची में अपनी चमक बिखेरी है। जिले के 5 विद्यार्थियों ने टॉप-10 में जगह बनाई है, जिनमें शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र जय राजोरिया ने अपनी संघर्षपूर्ण सफलता से सबको चौंका दिया है।

बायोलॉजी ग्रुप में प्रदेश में चौथी रैंक

विज्ञापन

जय राजोरिया ने जीव विज्ञान (Biology) समूह में 500 में से 488 अंक हासिल कर प्रदेश की मेरिट लिस्ट में चौथा स्थान प्राप्त किया है। जय की इस उपलब्धि पर न केवल उनके परिवार में, बल्कि पूरे उत्कृष्ट विद्यालय में जश्न का माहौल है। शिक्षकों ने टॉपर्स को फूलमाला पहनाकर और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।

पिता हैं टेलर, जय ने पेश की मिसाल
जय की सफलता इसलिए भी प्रेरणादायक है क्योंकि उनके पिता मनोज राजोरिया साधारण पृष्ठभूमि से आते हैं। वे सागर में ही ‘गजानंद टेलर’ के नाम से सिलाई का काम और रेडीमेड कपड़ों की छोटी-सी दुकान चलाते हैं। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने बेटे की पढ़ाई में कोई कमी नहीं आने दी। जय के बड़े भाई यश फिलहाल भोपाल में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे हैं।

विज्ञापन


सफलता का मूलमंत्र कड़ी मेहनत
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हुए जय ने बताया कि वह रोजाना 9 से 10 घंटे नियमित रूप से पढ़ाई करते थे। उन्होंने किसी कोचिंग के बजाय NCERT की किताबों को अच्छी तरह समझा और परीक्षा पैटर्न का पालन किया। जय का मानना है कि समय का सही प्रबंधन ही उन्हें इस मुकाम तक ले आया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जिसे ‘मेरिट’ का मतलब भी नहीं पता था, वही बनी टॉपर; जानिए आनंदी की चौंकाने वाली कहानी

यह रहे इस वर्ष के आंकड़े
इस वर्ष सागर जिले का रिजल्ट पिछले साल के मुकाबले 3.94% बढ़ा है। जिले का कुल परिणाम 77.10% रहा। दिलचस्प बात यह है कि सरकारी स्कूलों के नतीजे निजी स्कूलों की तुलना में कहीं बेहतर रहे हैं, जहां सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 77.10% रहा, वहीं प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 30.09% रहा है। प्रदेश की मेरिट लिस्ट में सागर के ही अन्य छात्र सातवें, आठवें और नौवें स्थान पर भी रहे हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें