फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Board 12th Result: किसान के बेटे आदित्य ने रचा इतिहास, कला संकाय में प्रदेश में हासिल किया दूसरा स्थान

Wed, 15 Apr 2026 05:48 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले के आदित्य चतुर्वेदी ने 12वीं बोर्ड में 488 अंक (97.6%) हासिल कर मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया। किसान परिवार से आने वाले आदित्य की सफलता ने गांव और जिले का मान बढ़ाया, उनका लक्ष्य सिविल सर्विसेस है।

विज्ञापन
आदित्य के परिजन हुए खुश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा जिले के जनपद शिक्षा केंद्र जवा अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पनवार के छात्र आदित्य चतुर्वेदी ने कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

ग्राम रामबाग पटियारी निवासी आदित्य ने 500 में से 488 अंक हासिल कर 97.6 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उन्होंने पूरे मध्य प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर न केवल अपने जिले, बल्कि पूरे क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

विज्ञापन


पढ़ें:  10वीं की मेरिट सूची में बेटियों का दबदबा, 73.42% परीक्षार्थी पास, दो लाख से ज्यादा फेल

आदित्य के पिता सत्यनारायण चतुर्वेदी किसान होने के साथ-साथ गांव में कोचिंग का कार्य भी करते हैं, जबकि उनकी माता मंजू चतुर्वेदी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद आदित्य की इस सफलता ने उनके परिवार और पूरे गांव को गौरवान्वित कर दिया है।

मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण का उदाहरण बने आदित्य अब भविष्य में सिविल सर्विसेस के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं। ग्रामीण परिवेश से निकलकर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाने वाले आदित्य की यह उपलब्धि अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें