MP Board 12th Commerce Result: वाणिज्य में इस बार बेटियों का जलवा रहा। पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर लड़कियों का कब्जा रहा। इस बार एक ही जिले से दो बेटियों ने पहले पायदान पर कब्जा जमाया। देखें लिस्ट
एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। भोपाल से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ये परिणाम जारी किया। बारहवीं के तीनों संकाय की अगर हम बात करें तो वाणिज्य संकाय में छात्राओं का जलवा रहा। टॉप थ्री में भी छात्राएं काबिज रहीं। पहले स्थान की अगर हम बात करें तो भोपाल की चांदनी विश्वकर्मा और भोपाल की खुशी राय ने सर्वाधिक 500 में से 494 अंक प्राप्त किए। वहीं दूसरे स्थान पर ग्वालियर की मनु शुक्ला और राजगढ़ से आर्ची और खुशबू ने 500 में से 489 अंक हासिल किए हैं।
तीसरे स्थान की बात करे तो इस बार छह टॉपर तीसरे स्थान पर काबिज रहे इनमें मुरैना की श्रुति, दमोह की छवि, रीवा की सानिया, रतलाम की सृष्टि, भोपाल की रोशनी और छिंदवाड़ा की दीपाली सोनी ने 500 में से 488 अंक हासिल कर अपने जिले के साथ अपने मां-बाप का नाम रोशन किया है।