पत्नी से प्यार न मिलने पर टूटा मनीष जब आसरे के लिए किसी और के पास पहुंचा तो वहां भी निराशा हाथ लगी, नतीजतन उसने जिंदगी से ही प्यार करना छोड़ दिया और मौत को गले लगा लिया। मरने से पहले उसने फेसबुक पर लिखा, "काश हम जुदा न होते, मुझे तेरी जरूरत है।" फेसबुक पर यह उसके अंतिम शब्द थे जिसके बाद वह दुनिया छोड़ चुका था।
मध्यप्रदेश के दमोह कस्बे के रहने वाले एडवोकेट मनीष खत्री ने तीन साल पहले संचिता से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही पति पत्नी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा था वह पत्नी को बहुत चाहता था लेकिन जिस प्यार की उम्मीद उसे थी वह उसे नहीं मिल पा रहा था।
नतीजतन दोनों के रिश्ते पहले कडवाहट और फिर दूरियों में बदल गए। लेकिन मनीष के दिल में प्यार की कसक बाकी थी और इसी कसक ने उसे एक अन्य महिला की ओर खींच लिया। लेकिन किस्मत यहां भी उसे वफा न मित सकी, जिसके चलते वह बुरी तरह टूट गया।
कस्बे के जबलपुर नाका के रहने वाले मनीष ने सोमवार को अपने घर में कुंदे से लटककर जान दे दी। मरने से पहले उसने एक सुसाइड नोट छोड़ा जिसमें उसने अपनी बेबसी और दर्द को बयां किया।