फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: बस और बाइक की टक्कर में तीन की मौत, 15 से ज्यादा यात्री हादसे का शिकार, घायलों का इलाज जारी

Fri, 25 Aug 2023 07:48 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

कटनी में तेज रफ्तार से आ रही बस और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 से अधिक लोग घायल हो गए। अस्पलात में उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
बस और बाइक की भिड़ंत में घायल हुए लोगों का अस्पताल में इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी में भयानक हादसा हो गया। बस और बाइक की भयानक टक्कर हो गई। बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही बस अनियंत्रित होकर पलटने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज अस्पताल में चल रहा है। बस में सवार एक पुलिस आरक्षक को घटना में अपना हाथ गवांना पडा।

विज्ञापन


दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन लोगों की मौत, 15 से अधिक यात्री घायल
दरअसल, मध्यप्रदेश के कटनी जिले में तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार तीन युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, अनियंत्रित होकर श्री ट्रैवल्स की बस सड़क से नीचे उतरकर पलट गई, जिससे करीब 15 से अधिक लोग घायल हो गए। 

बस और बाइक के बीच हुई भयानक टक्कर
बताया जा रहा है सड़क हादसे की जानकारी लगते ही बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे, जिला प्रशासन सहित पुलिस बल मौके पर जा पहुंचा। जिसके बाद घायलों को सुरक्षित बस से बाहर निकालते हुए उन्हें इलाज के लिए स्लीमनाबाद स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया। पुलिस के मुताबिक बस स्लीमनाबाद से उमरियापान जा रही बस सलैया फाटक के पास बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। उसी दौरान बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन

स्लीमनाबाद सीएसपी अखिलेष गौर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राजश्री ट्रेवल्स की बस क्रमांक एमपी 21 पीए 1243 पान उमरिया की तरफ जा रही थी। सलैया पाटक के समीप सुबह लगभग नौ बजे सामने से आ रही मोटर साइकिल को टक्कर मारते हुए बस अनियंत्रित होकर पलट गयी। इस घटना में मोटर साइकिल में सवार चंद्रभान, निकित तथा कल्ला वासुदेव निवासी सलैया फाटक की मौत हो गयी। तीनो मृतको की उम्र 18 से 20 साल के बीच है।


विधायक ने कहा कि जरूरत पड़ने पर घायलों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा
तीनों मृतक ग्राम सलैया निवासी है। जिसमें निकित, कल्ला और वीरेंद्र वासुदेव शामिल है। जिनके शव को पोस्टमार्टम के लिए स्लीमनाबाद स्वास्थ्य केंद्र रवाना किया है। घायलों और मृतक के परिजनों को हिम्मत बंधाने पहुंचे बहोरीबंद विधायक प्रणय पांडे ने बताया हादसा दर्दनाक था, जिसमे हमारे तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आवश्कता पड़ने पर जबलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें