फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने मोदी से कहा, 'शुरू करें राजीव गांधी आत्महत्या योजना'

Thu, 09 Jun 2016 01:18 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
narendra modi - फोटो : PTI
विज्ञापन
मध्यप्रदेश की एक सरकारी कर्मचारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर एक नई योजना की शुरुआत करने की बात कही है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है कि प्रधानमंत्री को राजीव गांधी आत्महत्या योजना शुरू करनी चाहिए ताकि धर्मनिरपेक्षता का दिखावा करने वाले आत्महत्या कर सकें।
विज्ञापन


यह विवादित पोस्ट मध्यप्रदेश के रतलाम जिले की रावटी की तहसीलदार अमिता सिंह तोमर ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर डाली जिसमें उन्होंने लिखा, 'प्रधानमंत्री अफगानिस्तान गए। वहां मुसलमानों ने भारत के झंडे लेकर सड़क पर ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री से अनुरोध है कि वे 'राजीव गांधी आत्महत्या योजना' शुरू करें ताकि सेक्युलर और कांग्रेसी विचार वाले ऐसी खबर सुनकर आत्महत्या कर सकें।'

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं इस देश की नागरिक हूं। मैं अपनी अभिव्यक्ति की आजादी का आनंद लेती हूं। मैं मोदी को बहुत पसंद करती हूं इतना कि अगर वो सीपीएम (राजनीतिक पार्टी) में भी शामिल हो जाएं तो भी मैं उनका समर्थन करती रहूंगी।' बाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें ये संदेश वॉट्स ऐप पर मिला था जिसे उन्होंने पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फेसबुक से हटाई पोस्ट

फेसबुक - फोटो : getty
अमिता सिंह ने अपनी पोस्ट पर माफ़ी मांगते हुए ये भी कहा कि उनका इरादा किसी की भावनाएं आहत करने का नहीं था। हालांकि उनकी इस पोस्ट के लिए उनके खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। विवाद को बढ़ता देख अधिकारी ने अपनी पोस्ट को  डिलीट कर दिया है।

वहीं रतलाम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरजिंदर सिंह ने बताया कि तहसीलदार के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी कर उन्हें इस मामले में सात दिनों के भीतर अपना जवाब भेजना को कहा गया है। 

गौरतलब है कि हाल ही में हाल ही में मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले के कलेक्टर अजय गंगवार को फेसबुक पर मोदी की आलोचना करने के बाद पद से हटा दिया गया था। जिसको लेकर कई दिनों तक चर्चाओं को माहौल गर्माया रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें