फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP पुलिस का तालिबानी चेहरा, सिर मुंडा कर पहनाई चप्पलों की माला, बोनट पर बांधकर घुमाया

Fri, 03 Jun 2016 01:11 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : times of india
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस की अमानवीयता का एक मामला सामने आया है। पुलिस पर हमला करने के एक आरोपी को पुलिसवालों ने मारपीट कर अधमरा कर दिया, इसके बाद उसे जीप के बोनट पर बांधकर पूरे शहर में घुमाया। मामले में एक सब इंस्पेक्‍टर सहित दो पुलिसवालों को सस्पेंड कर दिया गया है। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार दो दिन पहले उज्जैन जिले के महीदपुर कस्बे में कुछ लोगों की भीड़ ने एक पुलिस इंस्पेक्टर पर हमला कर दिया था। इंस्पेक्टर पर हमले से बौखलाई पुलिस बुधवार को प्रतिशोध लेने पर उतारू हो गई। 

पुलिस के अनुसार बाइक रेसिंग के बाद हुए झगड़े में बीच बचाव करने गए इंस्पेक्टर पर जमालपुर तोड़ी निवासी कादिर के नेतृत्व में हमला किया गया था। हमले में इंस्पेक्टर की कॉलर बोन में फ्रैक्चर हो गया था। इसके अलावा एक कांस्टेबल की टांग में भी काफी चोट आई थी। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पर हमले के बाद भड़की पुलिस

- फोटो : Getty
पुलिस ने भीड़ पर हमला करने के आरोप में कादिर उसकी पत्नी अबीदा बी उसकी रिश्तेदार हुमा और साहिबा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बुधवार को पुलिस ने कादिर को गिरफ्तार करके उसकी जमकर पिटाई की। पुलिस पर प्रतिशोध का जुनून इस कदर सवार था कि उसका सिर मुंडाकर उसके गले में चप्पलों की माला पहना दी गई। 

पुलिस की पिटाई के दौरान कादिर लगातार मदद के लिए चिल्लाता रहा लेकिन कोई उसकी मदद के लिए नहीं आया। वहीं इससे भी पुलिसवालों का दिल नहीं भरा तो उसे जीप के बोनट पर बांधकर महीदपुर के मुख्य बाजारों में घुमाया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस की आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया। उज्जैन के आईजी मधु कुमार ने बताया कि यह घटना पूरी तरह अनुचित है। 

मामले में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक सब इंस्पेक्टर सहित तीन पुलिसकर्मियों को संस्पेंड कर दिया गया है। वहीं पुलिस पर हमले के मामले में कादिर को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें