मध्यप्रदेश के शहडोल के एक स्कूल में बिना कश्मीर के भारत के नक्शे वाली डायरी बच्चों में बांट दी गई। मामला सामने आया तो स्कूल प्रबंधन से लेकर प्रशासन तक हड़कंप मच गया। मामले में अब तीन लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज कराया गया है।
टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार मामला शहडोल के बुधार कस्बे के एक स्कूल का है। जहां के ग्रीन वेल्स स्कूल में स्कूल प्रबंधन की तरफ से बच्चों को डायरियां बांटी गई थी। इन डायरियों में भारत का नक्शा छपा था जिसमें कश्मीर का नक्शा अंकित नहीं था।
मामले की जानकारी पुलिस तक भी पहुंची। पुलिस ने बताया कि मामले में स्कूल डायरेक्टर, प्रधानाचार्य और प्रिंटिंग प्रेस के मालिक के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।