फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के मालिक से इश्क लड़ाती रही महिला, अब थाने पहुंचा मामला

Fri, 12 Aug 2016 10:50 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : BBC
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के भोपाल में अवैध संबंधों का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें पति के मालिक से इश्क के चक्कर में फंसी महिला अपना सबकुछ लुटा बैठी। उसे होश आया तो मामला घर से निकलकर थाने तक पहुंच गया। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार भोपाल निवासी 35 वर्षीय महिला का पति एक टैंट की दुकान पर काम करता है। वह अक्सर काम के सिलसिले में बाहर ही रहता था। टैंट की दुकान बैरागढ़ चिचली निवासी मनोज यादव की है। काम के सिलसिले में वह महिला के पति के साथ उसके घर भी आता जाता रहता था। कई बार यह मुलाकात महिला के पति के बाहर जाने के बाद भी होती थी।

बातचीत और मुलाकात का यह सिलसिला जल्द ही दोनों के बीच संबंधों में बदल गया। मनोज उम्र में महिला से दस साल छोटा था लेकिन उम्र की ये बेडियां संबंधों के सामने बेमानी हो गई। महिला के पति के काम में जाते ही मनोज उसके घर आ जाता और दोनों रोज हमबिस्तर होते। यह सिलसिला आठ महीने तक चलता रहा।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार महिला का आरोप है कि आरोपी उससे शादी का झांसा देकर लगातार संबंध बनाता रहा। महिला ने उस पर शादी का दबाव बनाया तो युवक पलट गया उसने साफ इंकार कर दिया। महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की। जिसके बाद कोलार थाने की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें