फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में राम मंदिर के चंदे पर बवाल, कांग्रेस के आरोप पर भाजपा का पलटवार

Tue, 02 Feb 2021 02:14 PM IST
स्नेहा बलूनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
राम मंदिर (फाइल फोटो) - फोटो : PMO
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया ने अयोध्या में बनने वाले राममंदिर के लिए दिए जा रहे दान को लेकर एक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपाई राम मंदिर का चंदा लेकर शाम में दारू पी जाते हैं। उन्होंने यह बयान झाबुआ के पेटलावद में कांग्रेस के एक विरोध प्रदर्शन के दौरान कहीं। वहीं भाजपा विधायक और प्रदेश के प्रोटेम स्पीकर ने इसपर पलटवार किया है।

विज्ञापन


कांतिलाल भूरिया ने झाबुआ में कहा, 'भाजपा नेताओं ने राम मंदिर निर्माण के नाम पर वर्षों में हजारों करोड़ रुपये एकत्र किए। वह फंड कहां गया? वे दिन में दान एकत्र करते हैं और रात में उसी पैसे का उपयोग करके शराब पीते हैं।' बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कांतिलाल भूरिया दो बार के केंद्रीय मंत्री, पांच बार के सासंद हैं।

इसका जवाब देते हुए मध्यप्रदेश के प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा ने कहा कि अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के लिए दिया जाने वाला दान सीधे श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के बैंक खाते में जाता है। उन्होंने मंगलवार को कहा, 'दान सीधे श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र के बैंक खाते में जाते हैं।'
विज्ञापन


 

वहीं भाजपा अनुसूचित जाति-जनजाति के प्रदेश अध्यक्ष कलसिंह भाबर ने भूरिया के बयान का जवाब देते हुए कहा कि भूरिया मंदिर बनने के चलते बौखला गए हैं और इसी बौखलाहट में वह इस तरह के बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि भूरिया आरोपों पर सबूत दें या फिर माफी मांगें। 

चंदे का नहीं है कोई हिसाब
भूरिया ने मीडिया से चर्चा के दौरान आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपाइयों ने पहले राम मंदिर के नाम पर लाखों-करोड़ों रुपये का चंदा इकट्ठा किया था, उसका कोई हिसाब नहीं दिया। अब फिर भाजपाई राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा कर रहे हैं और शाम को उसकी दारू पी जाते हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें