फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: चुनाव में पार्टी विरोधी गतिविधि करने वाले नेताओं पर गिरी गाज, भाजपा ने 6 को निष्कासित किया

Fri, 08 Dec 2023 06:37 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार


मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद अब भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। भोपाल भाजपा ग्रामीण के 6 पदाधिकारियों को निष्कासित किया गया है। 
विज्ञापन
भाजपा का झंडा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा ने पार्टी विरोधी गतिविधियों शामिल नेताओं पर कार्रवाई करना शुरू कर दिया है। भोपाल की बैरसिया विधानसभा सीट के घोषित प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले 6 पदाधिकारियों को पार्टी ने 6 साल के पार्टी से निकाल दिया है। इसमें जिला ग्रामीण उपाध्यक्ष जसवंत सिंह सोलंकी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील पुरोहित, जिला ग्रामीण कार्य समिति सदस्य वीर सिंह बघेल, जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र सिंह राठौड़, मंडल उपाध्यक्ष अखिलेश गौर और युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दीपक मीणा रुद्र पर कार्रवाई की गई है।    
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें