फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Damoh: नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मायके पक्ष ने लगाया आरोप, कहा- दहेज के लिए कर दी हत्या

Fri, 08 Dec 2023 06:32 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या करने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले के पथरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नंदरई में नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है। जिस पर मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


नवविवाहिता वर्षा पति दुर्गेश पटेल (22) को ससुराल पक्ष के लोग पथरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे थे। जहां पर ड्यूटी डॉक्टर्स ने जांच परीक्षण के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर नव विवाहिता के मायके पक्ष से परिजन भी पथरिया अस्पताल पहुंचे। वर्षा के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी को दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जा रहा था और मांग पूरी न होने पर बेटी की हत्या की आशंका जताई है। 

मृतक की बहन लक्ष्मी पटेल ने बताया कि मेरी बहन की शादी करीब ढाई वर्ष पहले पथरिया के नंदरई ग्राम में दुर्गेश पटेल के साथ हुई थी। शादी के समय लगुन में एक लाख रुपये नगद एवं एक बाइक दी थी एवं दहेज में सामर्थ्य अनुसार सब कुछ दिया था। उसके बाद भी ससुराल पक्ष के लोग आए दिन दहेज को लेकर बहन को ताना देते थे कि तुम्हारे मायके वालों ने कुछ नहीं दिया। इसी बात को लेकर लगातार उसके साथ मारपीट की जाती थी। बहन लक्ष्मी ने कहा कि दो दिन पहले बात की थी तो वर्षा ने बताया था कि घर पर बात करने से मना करते हैं और फोन नहीं देते हैं। परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस में की है। पथरिया पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौपा है और मर्ग कायम कर मामले की जांच में लिया है।
विज्ञापन


इस मामले में पथरिया टीआई शुक्ला का कहना है कि 22 वर्षीय नवविवाहिता वर्षा पटेल को परिजन इलाज के लिए पथरिया स्वास्थ्य केंद्र लाए थे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर कई प्रकार के गंभीर आरोप लगाए हैं। इसलिए मार्ग कायम कर मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें