फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा- भ्रष्टाचार की गंगा श्यामला हिल्स से बहती है

Tue, 16 May 2023 06:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

मध्यप्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर आरोप लगाते हुए कहा, भ्रष्टाचार की गंगा श्यामला हिल्स से ही बहती है। पूरे प्रदेश में भारी भ्रष्टाचार है। प्रदेश में हुई फार्मेसी काउंसिल में जमकर भष्ट्राचार किया गया, जिसके लिए कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करेगी।
विज्ञापन
नेता प्रतिपक्ष डॉ. गोविंद सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले पहुंचे मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर गोविंद सिंह ने फॉर्मेसी काउंसिल में स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी के द्वारा किये गए मनमानी ढंग से सदस्यों की नियुक्ति को लेकर सवाल उठाया है। नेता प्रतिपक्ष ने इस दौरान बीजेपी को जमकर कोसा।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा पार हो गई है। तीन सदस्य अपने चहेतों को रख लिए और खुद अध्यक्ष बन गए। वहीं, फर्जी ढंग से मेडिकल स्टोर के लाइसेंस बांटकर करोड़ों रुपयों का घोटाला किया जा रहा है।

साथ ही उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों की बैठक लेकर टिकट की मांग करने वाले नेताओं से वन-टू-वन चर्चा की। वहीं, उमरिया नगर पालिका द्वारा आयोजित कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष ने करीब दो करोड़ 26 लाख के विकास कार्यों के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान भाजपा विधायक शिवनारायण सिंह भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें