फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Politics: बीजेपी प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव का दावा, दमोह में BJP सभी सीटें जीतेगी

Tue, 25 Apr 2023 07:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

इस साल मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं, सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी रणनीति बनाने में जुट गई हैं। मंगलवार को बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव दमोह जिले में प्रवास पर पहुंचे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए।
विज्ञापन
दमोह पहुंचे मुरलीधर राव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह जिले में पहुंचे बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव ने मीडिया के सामने दावा किया है कि वह दमोह सीट 100 प्रतिशत जीतेंगे और वह भी 51 प्रतिशत वोटों के साथ। हालांकि, जब मीडिया ने उनसे दमोह के मेडिकल कालेज के बारे में सवाल किया तो उन्होंने कुछ नहीं कहा और कहने लगे कि सब कुछ होगा। बता दें, अगले महीने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ भी दमोह के तेजगढ़ में आ रहे हैं। यहां वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बीजेपी के प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव दमोह प्रवास पर पहुंचे, यहां उन्होंने लक्ष्म्णकुटी मंदिर में हनुमान जी के दर्शन किए और उसके बाद मां बड़ी देवी मंदिर भी पहुंचे। इसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे और बीजेपी कार्यालय में पार्टी के नेताओं को संबोधित किया। उन्होंने पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। पत्रकारों से चर्चा करते हुए राव ने कहा कि 25 साल तक पार्टी पंचायत से लेकर लोकसभा तक कैसे प्रदेश और देश की सेवा करने के लिए सक्षम हो, इसके लिए आंतरिक और संगठनात्मक व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। उनका राजनीतिक लक्ष्य है कि पार्टी में कौन क्षमतावान है और कौन पार्टी के बाहर है जो क्षमतावान है। उसे पार्टी में कैसे लाया जा सके। 

उन्होंने कहा कि प्रत्येक जिले में जाकर वह सभी सीनियर से और पदाधिकारियों के साथ चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मोटे तौर पर ये है कि दमोह सीट 100 प्रतिशत जीतना है वह भी 51 प्रतिशत वोट के साथ। इसके लिए 360 डिग्री की रणनीति बनाने के लिए दमोह प्रवास पर पहुंचे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें