फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदल जाएगा एमपी पुलिस की वर्दी का रंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही मध्यप्रदेश पुलिस की वर्दी का रंग बदल सकता है। माना जा रहा है कि नई वर्दी लॉस एंजेल्स पुलिस डिपार्टमेंट या स्कॉटलैंड यार्ड की तर्ज पर हो सकती है।
विज्ञापन


खबर के मुताबिक होम मिनिस्टर बाबूलाल गौर ने एक कमेटी का गठन किया है जो वर्तमान कंप्यूटर युग में पुलिस की वर्दी कैसी हो इसका निर्धारण करेगी। ये कमेटी 'खाकी' को बदलने और आधुनिक करने का काम करेगी।

देश और दुनिया की पुलिस फोर्सेस की पोशाकों का अध्ययन किया जाएगा और फिर एमपी पुलिस को मिलेगी उसकी नई वर्दी।

मंगलवार सुबह संवाददाताओं से बात करते हुए गौर ने कहा कि,"हमारे पुलिसवालों की वर्दियां करीब 150 साल पहले डिजाइन की गई थीं। वर्तमान पुलिसिंग में ये वर्दियां उपयुक्त नहीं हैं।"
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

'विदेशी पुलिस की वर्दियों का अध्ययन किया जाएगा'

गौर ने कहा कि,"हमने एक कमेटी बनाई है जो राज्य पुलिस के लिए एक नए जमाने की वर्दी बनाने पर काम करेगी। इसके लिए ये कमेटी देश भर की वर्दियों का अध्ययन करेगी और महाराष्ट्र, गुजरात और पंजाब पुलिस से विमर्श भी करेगी।

उन्होंने कहा कि," इसके लिए दुनिया भर में पुलिस यूनिफॉर्म डिजाइनरों की सहायता ली जाएगी। साथ ही यूएस, इंग्लैंड और यूरोपियन देशों की पुलिस वर्दियों का भी अध्ययन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि आऊटडेटेड पुलिस यूनिफॉर्म के कारण कानून व्यवस्था बनाए रखना भी कठिन होता है।

गौर ने कहा कि दौड़ने, पीछा करने और शरारती तत्वों को पकड़ने में, साथ ही क्रिमिनल जांच करने आदि के लिए नई वर्दी ही बेहतर रहेगी।

गृह मंत्री गौर ने ये भी कहा कि कांस्टेबल से लेकर डीजीपी तक के लिए नई वर्दी डिजाइन की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें