फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Panchayat Chunav: चौरी में निर्विरोध निर्वाचित हुए जनप्रतिनिधि, ग्रामीणों ने पेश की मिसाल

Tue, 07 Jun 2022 10:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

बिरसिंहपुर पाली के चौरा में ग्रामीणों ने निर्विरोध पंच सरपंच को चुन कर मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने बीते दिनों आपस में मिल बैठकर ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच और पंच मिल तय कर लिए। इस तरह से पंचायत का चुनाव बिना निर्वाचन के ही संपन्न हो गया।
विज्ञापन
चौरी में निर्विरोध निर्वाचन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली के चौरा में ग्रामीणों ने निर्विरोध पंच सरपंच को चुन कर मिसाल पेश की है। ग्रामीणों ने बीते दिनों आपस में मिल बैठकर ग्राम पंचायत के सरपंच, उप सरपंच और पंच मिल तय कर लिए। इस तरह से पंचायत का चुनाव बिना निर्वाचन के ही संपन्न हो गया।
विज्ञापन


त्रिस्तरीय चुनावों का बिगुल फुंकने के साथ ही हर जगह की तरह ग्राम पंचायत चौरी के लिये भी फार्म भरने का सिलसिला शुरू हो गया था। सोमवार 6 जून 2022 को फार्म भरने का अंतिम दिन था। इसी बीच ग्राम पंचायत के नागरिकों ने प्रतिनिधियों का चयन चुनाव की बजाय आपसी सहमति से करने का निर्णय लिया। प्रस्ताव पर सिर्फ रजामंदी ही नहीं बनी, लगे हाथ सरपंच, उप सरपंच और पंचों का चुनाव भी हो गया। 

जनजातीय मंत्री ने की प्रशंसा
जनजातीय मंत्री मीना सिंह ने इस पहल का स्वागत करते कहा कि जिले के बिरसिंहपुर पाली जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरी में गांव के लोगों ने बिना चुनाव के निर्विरोध प्रतिनिधियों का चुनाव किया है। यह एक ऐतिहासिक निर्णय है, जिसकी जितनी भी प्रशंसा की जाये, वह कम है। इसके लिये सभी ग्राम पंचायतवासी बधाई के पात्र हैं। मंत्री ने नवनिर्वाचित सरपंच द्वारिका प्रसाद सिंह, उप सरपंच बॉबी बाई सिंह एवं सभी पंचों को शुभकामनायें प्रेषित की हैं।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत चौरी मे सरपंच पद पर द्वारिका प्रसाद सिंह, उप सरपंच पद पर बॉबी सिंह के अलावा पंच पद पर जितेंद्र सिंह, अलकेश सिंह, ललिता बाई, राजकुमार सिंह, किरण बाई, बेबी बाई, रोशन बाई, ज्ञान बाई, कृष्णपाल सिंह, रेशमी साहू निविरोध चुने गये हैं।

ग्राम पंचायत को मिलेगा पुरस्कार
चौरी जिले की पहली निर्विरोध चुनी गई ग्राम पंचायत बन गई है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी इला तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा पंचायत के पदाधिकारियों के निर्विरोध निर्वाचन को प्रोत्साहित करने हेतु पुरस्कारों की घोषणा की गई है, जिसके तहत ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन्हें 5 लाख रुपये दिये जायेंगे। जबकि सरपंच पद हेतु वर्तमान निर्वाचन एवं पिछला निर्वाचन निरंतर निर्विरोध रूप से होने पर 7 लाख रुपये, ऐसी ग्राम पंचायत जिसके सरपंच तथा सभी पंच निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, उन्हें सात लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। जबकि सरपंच तथा सभी पंच महिला निर्वाचित होने पर ग्राम पंचायत को 12 लाख रुपये और सरपंच व पंच के सभी पदों पर महिलाओं के निर्विरोध निर्वाचन पर 15 लाख रुपये की राशि के पुरस्कार का प्रावधान है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें