फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नर्मदापुरम में युवा पत्रकार की पेड़ से बांधकर पिटाई, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी आंख मूंदे बैठी पुलिस

Thu, 26 Jan 2023 04:21 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नर्मदापुरम

सार

मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले में एक युवा पत्रकार की पेड़ से बांधकर पिटाई की गई है। पिटाई का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी पुलिस आंख मूंदे बैठी हुई है।
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर पत्रकार की पिटाई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नर्मदापुरम जिले के माखननगर तहसील में इन दिनों गुंडागर्दी चरम पर है। कुछ रसूखदार दबंग असामाजिक तत्व को पुलिस और कानून का बिल्कुल डर नहीं है। ऐसे में एक मारपीट का मामला सामने आया है, जिसमें एक लोकल चैनल के युवा पत्रकार प्रकाश यादव को पेड़ से बांधकर पिटाई की गई है। पिटाई करने वाले कोट गांव के नारायण यादव और उसके कुछ साथी हैं। पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


बता दें कि नारायण यादव कोरोना काल में फर्जी पास और फर्जी सील लेटर पैड के साथ पकड़ा गया था। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान बोलते हैं, पत्रकारों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी, उनके हितों का ध्यान रखा जाएगा। लेकिन माखननगर में तो उल्टी ही गंगा प्रवाहित हो रही है। जब पीड़ित पत्रकार थाने में गया, वहां रिपोर्ट तो लिख ली गई, लेकिन सामान्य धाराओं में अभी तक आरोपी नारायण यादव और उसके साथियों पर किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। 

डर के साए में पत्रकार...
पीड़ित पत्रकार प्रकाश यादव अभी भी भयभीत अवस्था में है। क्या नारायण यादव को पुलिस और कानून का कोई भय नहीं नजर आ रहा। माखननगर पुलिस पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। मामले में विवेचक से जब पूछा गया कि पत्रकार की पिटाई मामले में क्या जांच हुई है तो उन्होंने मीडिया को सही से जवाब नहीं दिया। उल्टा मीडिया को ही डराने लगे। इसका मतलब सीधा साफ है कि रसूखदार दबंग मारपीट करने वाले नारायण यादव को बचाने का संपूर्ण प्रयास माखननगर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन


नर्मदापुरम जिले के एसपी गुरुकरण सिंह से अपेक्षा है कि वह इस मामले को अपने संज्ञान में लेकर पीड़ित पत्रकार प्रकाश यादव को पेड़ से बांधकर पिटाई करने वाले नारायण यादव और उसके साथियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेंगे। माखननगर के मीडिया के साथियों द्वारा शीघ्र ज्ञापन के माध्यम से आरोपी नारायण यादव पर कार्रवाई की मांग की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें