फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव, कलेक्टर और एसपी ने लिया जायजा

Tue, 19 Jul 2022 08:23 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। जिले के संण्डावता में नृसिंह मंदिर के पास नाला उफानाने से लोगों के घरों में पानी भर गया। जलभराव की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर-एसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
कलेक्टर एसपी ने लिया जलभराव वाले क्षेत्रों का जायजा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले में भारी बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। जिले के संण्डावता में नृसिंह मंदिर के पास नाला उफानाने से लोगों के घरों में पानी भर गया। जलभराव की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर-एसपी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। कलेक्टर ने नाले से वर्षा जल की निकासी में रूकावट न हो इसके लिए साफ-सफाई करने तथा वैकल्पिक मार्ग चिन्हित कर प्रस्तावित करने के निर्देश दिए। साथ ही रास्ते से भारी वाहनों के आवागमन को तत्काल रोकने के निर्देश भी दिए हैं। 
विज्ञापन


राजगढ़ जिले में रविवार रात से हो रही वर्षा से जिले के कई गांव में जलभराव की स्थिति निर्मित हो रही है, तो वहीं नदी-नाले उफान पर हैं। लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासनिक अधिकारी भी मुस्तैद नजर आ रहे हैं, लगातार कलेक्टर एसपी जिले के तमाम अधिकारियों से वर्षा से संबंधित जानकारी ले रहे हैं।

सारंगपुर तहसील अंतर्गत ग्राम लीमाचौहान-संडावता मार्ग में नाले पर बने रपटे के ऊपर से वर्षाजल के तेज बहाव के कारण रपटे के क्षतिग्रस्त होने की संभावना के मद्देनजर भी यातायात रोकने एवं सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने के निर्देश दिए हैं, ताकि कोई जनहानि न हो। कलेक्टर ने निरीक्षण के बाद मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को वर्षा के पानी का बहाव समाप्त होने एवं लोक निर्माण विभाग द्वारा प्रमाण पत्र दिए जाने के बाद यातायात के लिए मार्ग खोलने के निर्देश दिए हैं। राजगढ़ जिले की तहसीलों के कस्बों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का भी प्रशासन द्वारा इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें