फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Madhya Pradesh: केंद्रीय मंत्री गडकरी ने CM शिवराज को पत्र लिखा, जानें क्यों कहा कि मध्य प्रदेश का नाम खराब हो रहा

Mon, 18 Jul 2022 11:35 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को लिखा पत्र खूब वायरल हो रहा है। इस पत्र में उन्होंने मध्य प्रदेश के चेक पोस्ट पर आरटीओ अधिकारियों और कर्मियों के रिश्वतखोरी करने की बात कही है। गडकरी ने नागपुर के बीजेपी नेता का हवाला दिया है।
विज्ञापन
नितिन गडकरी(फाइल) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के चेक पोस्ट पर आरटीओ अधिकारियों और कर्मियों के रिश्वतखोरी की बात पर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैस को एक पत्र लिखा है। ये पत्र खूब वायरल हो रहा है। गडकरी ने नागपुर के बीजेपी नेता का हवाला दिया है।

गडकरी ने मुख्य सचिव के अलावा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को भी पत्र की कॉपी भेजी है। गडकरी ने ये पत्र नागपुर के बीजेपी नेता के पत्र का हवाला देते हुए लिखा है, जिसमें मध्य प्रदेश के आरटीओ अधिकारी और कर्मियों द्वारा चेक पोस्ट पर एंट्री के लिए रिश्वतखोरी का दावा किया गया है। साथ ही लिखा है कि एंट्री चेक पोस्ट पर गाड़ी के सभी दस्तावेज ठीक पाए जाने और गाड़ी अंडरलोड पाए जाने पर किसी प्रकार की एंट्री भरने का कोई प्रावधान नहीं है। फिर भी ट्रक ड्राइवर्स और मालिकों को परेशान किया जाता है।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री ने पत्र में लिखा है कि इस विषय में पहले भी ध्यान देने के लिए कहा गया था, लेकिन इस समस्या का अभी तक कोई हल नहीं निकला है। जिस वजह से मध्य प्रदेश का भी नाम खराब हो रहा है। मुख्य सचिव को पत्र में दिए मुद्दों पर अधिकारियों को निर्देश देने और सख्त और उचित कार्रवाई करने की मांग की गई है।

मामले में कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने लिखा कि प्रदेश के परिवहन आयुक्त को हटाने का कारण भी यह पत्र बताया जा रहा है, लेकिन इस भ्रष्टाचार का हिस्सा तो ऊपर तक जाता है। फिर बाकियों को क्यों बख्शा गया। परिवहन मंत्री को भी हटाया जाए। इस पत्र की सच्चाई भी सामने आना चाहिए।

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें