फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भोपाल में अनूठे अंदाज में नमकीन बेचने वाले नसीम का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 07 Sep 2022 11:40 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजधानी भोपाल में अनूठे सुरीले अंदाज में नमकीन बेचने का नसीम अहमद का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। नसीम पुराने शहर की गलियों में स्कूटर पर गाना गाकर नमकीन बेचते है।
विज्ञापन
अनूठे अंदाज में नमकीन बेचने वाले नसीम अहमद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नसीम अहमद नमकीन के पैकेट तीस रुपए में बेचने को अनूठे सुरले अंदाज में न…न…न… नमकीन के पैकेट ती…ती…ती…तीस रुपैया में …गाकर बेचते है। हाल ही में एक युवक ने उनका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद नसीम का वीडियो पूरे देश में छा गया। नसीम एक सांस में ही अलग-अलग 25 से ज्यादा नमकीन की वैरायटी गाककर बेचते है।
विज्ञापन

 
53 वर्षीय नसीम अहमद शाहजहांनाबाद कुम्हार मोहल्ला में रहते है। वह पांच साल से नमकीन बेच रहे है। उनकी दो बेटिया है। वह पहले मैकेनिक का काम करते थे। इसमें घर चलाना मुश्किल हो गया था। बेटियों की पढ़ाई करना भी मुश्किल हो रहा था। बढ़ती उम्र के साथ नसीम की तबीयत खराब रहने लगी। फिर उन्होंने मैकेनिक का काम छोड़ दिया। पत्नी नसरीन नमकीन बेचने का काम करती थी। फिर नसीम ने नमकीन बेचना शुरू किया। पहले उनको लगा कि जान-पहचान के लोग क्या कहेंगे। लेकिन उन्होंने सोचा कि बढ़ती उम्र में घर चलाने कुछ तो करना होगा। फिर पुराना स्कूटर उठाया और नमकीन बेचना शुरू कर दिया। नसीम ने बताया कि पहले वह गाने गुनगाते थे। लेकिन लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे। फिर उन्होंने अलग अंदाज में अनूठे तरीके से गाकर नमकीन बेचना शुरू किया। नसीम के पास स्मार्ट फोन भी नहीं है। 

नसीम बताते है कि उनकी आवाज सुनकर लोग नमकीन खरीदने घर से निकल आते है। वह रोजाना 600 से 700 रुपए तक कमा लेते है। वह इब्राहिमपुरा से नमकीन लाते है। दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे तक पुराने शहर के घर-घर जाकर नमकीन बेचते है। नसीम 25 से ज्यादा वैरायटी के अलग-अलग नमकीन बेचते है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें