बाघ का गांव में मूवमेंट बढ़ने से लोगों में दहशत है।
- फोटो : सोशल मीडिया
उमरिया जिले के मानपुर क्षेत्र में आने वाले गांव में बाघ का मूवमेंट बढ़ गया है। रिहायशी इलाके तक बाघ के आने से ग्रामीण दहशत में हैं। मामला उमरिया जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व क्षेत्र अंतर्गत मानपुर के ग्राम रायपुर का है, जहां बाघ ने अपनी दहशत मचा रखी है। ग्रामीणों की माने तो अभी तक 2 पालतू जानवरों को उस बाघ ने अपना निशाना बना लिया है।
मामले की जानकारी वन विभाग को दी गई है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन अभी तक किसी को सफलता हाथ नहीं लगी है। लेकिन साथ ही बीती रात उसकी तस्वीरें ग्रामीणों ने खींचकर सोशल मीडिया में वायरल कर दी है जो आज खूब सुर्खियां बटोर रही हैं।
वन विभाग की टीम का कहना है कि बाघ जंगल में चला गया है, गर्मी बढ़ने से पानी और शिकार की तलाश में बाघ रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। लोगों को जंगल से दूर रहने की हिदायत दी गई है।