फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: श्योपुर में पिता को रोज पीटता है ये शख्स, परिवार भी देता है साथ, तंग आ चुके पड़ोसी

Sat, 24 Feb 2024 04:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

श्योपुर की जयश्री पैलेस के लोग एक पटवारी बेटे से बेहद परेशान हैं। उन्होंने इससे तंग आकर उसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किया है। दरअसल, यह बेटा दिव्यांग पिता को रोज पीटता है। इससे कॉलोनी की शांति भंग होती है।
विज्ञापन
पिता को पीटता शख्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्योपुर जिले में बेटे के द्वारा अपने मानसिक बीमार पिता को आए दिन बड़ी ही बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। अगर वह रोते चिल्लाते हुए किसी तरह बालकनी या छज्जे पर पहुंच जाते हैं तो बेटा ही नहीं बल्कि घर की महिला भी डंडा लेकर उन्हें पीटने और घसीटकर अंदर ले जाते हैं। इस तरह के आरोप स्थानीय लोगों ने लगाए हैं, जिसका वीडियो भी उन्होंने अपने मोबाइल फोन से बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए हैं, जो अब जमकर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


मामला शहर की जयश्री कॉलोनी का है, जहां हेमंत मित्तल नाम के बेटे के द्वारा अपने मानसिक रोगी पिता को बड़ी ही बेरहमी से पीटे जाने का वीडियो सामने आया है। खास बात यह है कि आरोपी हेमंत मित्तल राजस्व विभाग में पटवारी के पद पर पदस्थ है, जिसे बीते दो दिन पहले ही बाढ़ राहत राशि की हेरा-फेरी के मामले में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने दोषी मानते हुए निलंबित किया है और उन्हें बड़ौदा से विजयपुर तहसील कार्यालय पर अटैच किया गया है। अब उनके पिता को पीटते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।

स्थानीय लोग बता रहे हैं कि उनके पिता को मानसिक बीमारी हो गई है। इस वजह से हेमंत आए दिन उन्हें बड़ी ही बेरहमी से मारता पीटता है। कॉलोनी वाले समझाते हैं तो वह उनसे भी उलटी सीधी बात करता है। लेकिन, वह उनके घर का मामला है। इस वजह से कोई कुछ नहीं करता। वीडियो इसलिए वायरल किया है, ताकि कोई उसे संज्ञान लेकर इस बुजुर्ग को इस तरह से प्रताड़ित होने से बचाए।
विज्ञापन


आरोपी पटवारी का पिता बेबस है और वह पुलिस के पास फरियाद लेकर नहीं जा सकते हैं। क्योंकि वह मानसिक रोगी जोन के साथ घर की चार दिवारी में कैद होकर रहने को मजबूर हैं। कोतवाली थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि इस बात की जानकारी मिली है। इसको लेकर पुलिस उनके घर भी गई, लेकिन उनका बेटा नहीं मिला है। उसको थाने बुलवाया है और जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें