फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना के युवक ने लगाई गुहार, 'कलेक्टर साहब, कुछ कीजिए, फेसबुक ने आईडी ब्लॉक कर दी है'

Wed, 31 May 2023 01:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्य प्रदेश के सतना जिले में अजीबोगरीब शिकायत सामने आई है। जनसुनवाई में एक युवक कलेक्टर के सामने पहुंचा और फेसबुक आईडी ब्लॉक की समस्या का निराकरण मांगा। 
 
विज्ञापन
फेसबुक - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले से अजब-गजब मामला सामने आया है। कलेक्टर कार्यालय की जनसुनवाई में मंगलवार को मझगवां के बरहा निवासी युवक रोहित पांडेय ब्लॉक फेसबुक आइडी की समस्या लेकर पहुंच गया। जनसुनवाई कर रहे डिप्टी कलेक्टर गोविन्द सोनी को रोहित ने बताया कि उसका फेसबुक पेज ब्लॉक कर दिया गया है। इस कारण मैं अपनी एक्टिविटी को शेयर नहीं कर पा रहा हूं। मेरी फेसबुक आईडी सुचारू की जाए। 

विज्ञापन


डिप्टी कलेक्टर ने युवक को समझाया कि यह मामला शासन-प्रशासन स्तर का नहीं है। इस पर हम लोग कुछ नहीं कर सकते हैं। इस पर रोहित ने कहा कि पुलिस की साइबर सेल से कहें कि वह खुलवाए। डिप्टी कलेक्टर ने तमाम समझाया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं था। इस पर उन्होंने उसे जिला जनसंपर्क अधिकारी राजेश सिंह के पास भेजा। उन्होंने भी बताया कि फेसबुक का सर्वर यहां नहीं है। आईडी ब्लॉक करने के उन्होंने मानदंड तय किए हैं। इसके बाद भी अगर आपको आपत्ति है तो उनके हेल्पलाइन से संपर्क करें। इसके बाद भी युवक अड़ा रहा। उसने कहा कि वह आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। इस वजह से उसका पेज ब्लॉक कराया गया है। युवक पर समझाइश का असर होता न देख आवेदन लेकर उसे पावती दे दी गई। जनसुनवाई में 63 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें