फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नर्मदा का जलस्तर खतरे के निशान पर पहुंचा, बांधों के गेट खोलने से कई गांवों में पानी घुसने का खतरा

Tue, 16 Aug 2022 10:36 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के कई जिलों में लगातार बारिश से बांधों में जलस्तर बढ़ गया है। बांधों के गेट खोलने से नर्मदा समेत अन्य नदियों के आसपास के गांवों में बाढ़ की स्थिति बन गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से प्रशासन के कहने पर ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ज्यादातर जिलों में बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। बारिश से बांधों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बांधों के गेट खोलने से नर्मदा समेत अन्य नदियों में जलस्तर बढ़ गया है। कई गांवों के डूबने का खतरा भी बन गया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने जनता से अपील  की है कि प्रशासन का कहना माने और ऊंचे स्थानों पर जाने की अपील की है।

विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सोमवार से भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार मंगलवार को भी कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सीएम ने कहा कि भोपाल, विदिशा, नर्मदापुरम, अशोकनगर, गुना, सागर समेत कई जिलों में विशेषकर नर्मदा नदी के कैचेमेंट एरिया में मंडला, डिंडौरी से लेकर जबलपुर, नरसिंहपुर तक हरदा, नर्मदापुरम से लेकर सीहोर और रायसेन में भी काफी बारिश हुई है। इसके कारण हमारे सभी बांध भर गए है। अभी बरगी, बारना, तवा और भोपाल में कोलार बांध के गेट भी खोलने पड़े है। इसके चलते नर्मदा नदी का जलस्तर खतरे के निशान को छू रहा है।
 
शिवराज ने कहा कि हमारा हर संभव प्रयास है कि इन बांधो से पानी रेगुलेट करके नियंत्रित करके निकाले। इसलिए कोशिश यह होगी कि जब बरगी का पानी नर्मदापुरम, सीहोर और रायसेन जिले में पहुंचे तब तवा और बरना के गेट यथासंभव बंद करे या कम पानी निकाले। इसलिए यदि एक साथ बांधों का पानी आया तो जलस्तर काफी बढ़ने की संभावना है। उन्होंने कहा कि हमारा हरसंभव प्रयास है कि पानी रेगुलेट करके निकालें और बाढ़ की स्थिति निर्मित न बने। सीएम ने नर्मदा नदी और अन्य नदियों में बांध का पानी निकालने से कुछ गांव में बाढ़ की स्थिति निर्मित हो सकती है। मेरा सभी प्रभावित जिलों के भाईयों और बहनों से अपील है कि सावधानी जरूर रखें।
विज्ञापन

 
सीएम ने कहा कि मैं स्थिति पर लगातार नजर रखें हुए हूं। संबंधित जिलों के कलेक्टर और एसपी मेरे संपर्क में है। पानी जहां ज्यादा बढ़ने की संभावना है, वहां एसडीएआरएफ की टीमें भेज दी गई है। टीमों को अलग-अलग स्थानों पर रवाना किया गया है। मैं एक ही आग्रह करना चाहता हूं कि आप प्रशासन की बात जरूर मानें। यदि प्रशासन ऊंचे स्थानों पर जाने को कहें तो अपने घर खाली करके ऊंचे स्थानों पर जाए। आपकी जिंदगी हमारे लिए सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है। पशुओं को भी गांव में ना छोड़े। हर संभव प्रयास है कि स्थिति विकट ना बनें। सरकार और प्रशासन आपके साथ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें