फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: महिला पर दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला कर फरार हुए बदमाश, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज

Sat, 17 Feb 2024 08:12 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

Sihore: जिले के आष्टा में व्यस्ततम मार्ग बुधवारा की एक गली में कुछ बदमाशों ने दिनदहाड़े एक महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया। आरोपियों ने महिला पर जानलेवा हमला क्यों किया, इसकी वजह अभी सामने नहीं आई है। 
विज्ञापन
हमले में घायल महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आष्टा के व्यस्ततम मार्ग बुधवारा के पीछे की एक गली में कुछ बदमाशों ने अकेली महिला को देख चाकू से हमला कर दिया और फरार हो गए। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि सपना पति प्रशांत ताम्रकार (30) पर जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गए। उक्त घटना से नगर में दहशत है। महिला पर हमला किए जाने का अभी पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओपी आकाश अमलकर मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने के दिशा-निर्देश दिए। साथ ही अस्पताल में जाकर महिला के हाल भी जाने और आवश्यक पूछताछ की। एसडीओपी के निर्देश पर टीआई पुष्पेंद्र राठौर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालकर जानकारी निकालने में जुटे हैं। आरोपियों को जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें