भोपाल अग्निवीर भर्ती रैली में संदिग्ध पकड़ाया
- फोटो : अमर उजाला
भोपाल में अग्निवीर भर्ती के तीसरे दिन सेना ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया है। वह युवाओं का वीडियो बना रहा था। उसने अपना नाम मनीष मेवाड़ा बताया है। उसे पुलिस को सौंप दिया गया है। पुलिस और आईबी के अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में अग्निवीर भर्ती चल रही है। इसमें 9 जिले के करीब 40 हजार से ज्यादा युवा भाग ले रहे हैं। शनिवार सुबह 9.30 बजे भर्ती के तीसरे दिन लाल परेड ग्राउंड में मनीष मेवाड़ा नाम का संदिग्ध युवक वीडियो बनाते पकड़ा गया है। सेना पुलिस के वीडियो बनाने का कारण पूछने पर वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। इसके बाद सेना ने उसे संदिग्ध मानकर पुलिस के हवाले कर दिया।
उससे पुलिस और आईबी के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। उस पर ड्रग समेत विभिन्न प्रदर्शन बढ़ाने वाले दवाओं को उम्मीदवारों को उपलब्ध कराने का भी संदेह और युवाओं के साथ भर्ती कराने के नाम पर ठगी करने के एंगल से भी पूछताछ की जा रही है।
हालांकि अभी इस मामले में अधिकारी कुछ कहने से बच रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि अभी पूछताछ कर रहे हैं। युवक को अभी सिर्फ संदिग्ध मानकर हिरासत में लिया है।