फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फादर्स डे से एक दिन पहले पिता के साथ नर्मदा स्नान कर रहे बेटे की मौत, बनारस से ओंकारेश्वर घूमने आया था

Sun, 19 Jun 2022 11:41 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

बनारस से ओंकारेश्वर दर्शन के लिए पहुंचे एक परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। ब्रम्हपुरी घाट पर स्नान करते समय आठ साल के बेटे की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन
ओंकारेश्वर के ब्रम्हपुरी घाट पर आठ साल के बच्चे की डूबने से मौत। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओंकारेश्वर के ब्रम्हपुरी घाट पर बनारस से घूमने आए एक परिवार के साथ दर्दनाक हादसा हो गया। एक पिता ने फादर्स डे से एक दिन पहले अपने मासूम बेटे को खो दिया। नर्मदा नदी में पिता के कंधे पर बैठकर नहा रहे आठ साल के मासूम की डूबने से मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बनारस निवासी प्रमोद सिंह शनिवार को अपने परिवार के साथ तीर्थस्थल ओंकारेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने आए थे। इस दौरान वह  ब्रम्हपुरी घाट पर नर्मदा नदी में नहा रहे थे, प्रमोद सिंह ने बेटे वंश को कंधे पर बैठा रखा था। नहाते समय पिता  बेटे को कंधे पर लेकर गहरे पानी में चले गए, इस दौरान दोनों डूबने लगे। अनियंत्रित होने की वजह से वंश पिता के कंधे से गिर गया, किसी तरह पिता तैरकर बाहर आ गए लेकिन बेटा नदी में डूब गया और उसकी मौत हो गई।

चीख पुकार मचने के बाद नाविक बच्चे को बचाने के लिए नदी में कूदे, लेकिन तब तक वंश डूब चुका था। घटना के बाद से बच्चे के परिजन सदमे में हैं। पिता आर्मी में सैनिक के पद पर हैं। घटना की जानकारी लगने पर मांधाता थाने के टीआई बलराम सिंह राठौर पुलिसकर्मियों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए ओंकारेश्वर अस्पताल पहुंचाया। पिता को ओंकारेश्वर अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें