फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवराज मामा फिर एक्टिव,अधिकारियों से बोले अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दो

Fri, 26 Aug 2022 12:38 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश में पंचायत और नगरीय निकाय चुनाव के बाद अब सीएम शिवराज ने फिर जिलों पर फोकस शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह 7 बजे सीएम ने सिंगरौली जिले की समीक्षा बैठक बुलाई।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार सुबह सिंगरौली जिले की समीक्षा बैठक बुलाई है। सीएम ने जिला अधिकारियों को वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कहा कि जनता की संतुष्टि मेरी पहली प्राथमिकता है, हम जनता के लिए ही हैं। पब्लिक को यह संतोष होना चाहिए कि सरकार उनके लिए काम कर रही हैं। उनकी संतुष्टि के असेसमेंट की वयवस्था कीजिए। यह आपकी ड्यूटी है। अपराधियों को नेस्तनाबूद कर दो, नशे की शिकायतों पर कार्यवाई करो। सीएम ने कहा कि मेरे पास फीडबैक का सिस्टम है, यदि आप अच्छे से काम नहीं करोंगे तो मैं गंभीरता से लूंगा। अच्छा काम करोगे तो मैं साथ खड़ा हूं।
विज्ञापन

 
सीएम ने जिला प्रशासन की तारीफ की

सीएम ने कहा कि सिंगरौली का गौरव दिवस बहुत अच्छे से मनाया। कई दिन तक कार्यक्रम हुए उसके लिए बधाई। इन्वेस्टर समिट भी अच्छे से किया है। 261 करोड़ के प्रपोजल आए हैं। इसके लिए भी आप सभी बधाई के पात्र हैं। स्वच्छता के लिए भी आप सभी अच्छा काम कर रहे हैं। सीएम ने सीएम हेल्पलाइन के चौथे नंबर पर आने पर बधाई दी।
 
बच्चों को स्किल्ड बनाएं
सीएम ने कहा कि स्थानीय उद्योग जो लगे रहें है, उनमे प्रमुखता से स्थानीय लोगों को रोजगार दें। सिंगरौली के बच्चों को स्किल्ड बनाएं। उन्होंने कहां कि मूंगदाल न मिलने की शिकायत आई हैं, देखिए, इन्हें? एक जिला, एक उत्पाद पर ढंग से ध्यान देना होगा अभी संतोषजनक काम नहीं हुआ। उन्होंने पूछा कि कितनी आंगनवाड़ियों को लोगों ने गोद लिया हैं। स्व सहायता समूह कितने बनें हैं? क्या काम कर रहे हैं? मासिक कितनी आय प्राप्त हो रही है? इस आंदोलन को पूरी ताकत से बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें