फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sehore: नौसेना की वर्दी पर दिखेगा सीहोर के अचल का बनाया लोगो, INAS की एयरक्राफ्ट विंग के लिए किया है डिजायन

Fri, 26 Aug 2022 12:37 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

अचल साहू ने लगातार मेहनत कर आकर्षक नई डिजाईन का लोगो तैयार कर भेजा, जिसे नौसेना के लिये स्वीकार कर लिया गया है। अब यह लोगो सेना की वर्दी और कैप पर हमेशा नजर आएगा।
विज्ञापन
अचल साहू का बनाया लोगो नौसेना की नई विंग के लिए चयनित - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर जिले के अचल साहू का बनाया लोगो जल्द ही भारतीय नौसेना की नई एयरक्राफ्ट विंग की वर्दी पर नजर आएगा। भारतीय नौसेना की नई विंग आईएनएएस 325 एयरक्राफ्ट पूर्णत: स्वदेशी को हाल ही में नौसेना से जोड़ा गया है। इसकी विंग के लिए एक अलग लोगो की डिजाईन की जाना थी, जिसे बनाकर देने का काम अचल ने किया है। अचल के इस कार्य के लिए नोसैना की ओर उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया गया है।
विज्ञापन


अचल साहू के चाचा इंडियन नेवी में हैं। अचल एक अच्छे चित्रकार हैं उनकी इस विधा के चलते ही जब लोगो की जरूरत हुई तो उनके चाचा के प्रयास से अचल ने इस काम को किया।

पुराने लोगो से बनाया नया लोगो
नई विंग के लिए लोगो डिजायन करने के लिए अचल को पुराने लोगो भेजे गये थे। उन्होंने लगातार मेहनत कर आकर्षक नई डिजाईन का लोगो तैयार कर भेजा, जिसे नौसेना के लिये स्वीकार कर लिया गया है। अब यह लोगो सेना की वर्दी और कैप पर हमेशा नजर आएगा। अचल साहू को इसके लिये पारिश्रमिक देने का प्रस्ताव आया था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया। इस पर उन्हें सेना से एक स्वीकृति प्रशस्ति पत्र के साथ एक लोगो लगी हुई कैप भी भेजी गई है। अचल साहू के पिता राजेश साहू कम्प्यूटर हार्डवेयर इंजीनियर हैं। अचल को पहले भी राज्यपाल पुरस्कार  मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें