फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni News: खेलते-खेलते घर में बने सेप्टिक टैंक में गिरी सात साल की मासूम, डूबने से हुई मौत

Wed, 05 Jun 2024 02:07 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

मृतक बच्ची के पिता ने बताया कि घर में शौचालय के लिए एक सेप्टिक टैंक खुदवाया था। प्लास्टर को मजबूत करने के लिए उसमें पानी भरवाकर 2 दिन के लिए छोड़ा था। सात साल की बेटी की उसमें गिरने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
पुलिस ने ली मामले की जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक सात साल की मासूम बच्ची खेलते-खेलते घर में बन रहे सैप्टिक टैंक के गड्ढे में गिर गई। जिसमें भरे पानी में डूबने से बच्ची की मौत हो गई। जानकारी लगने पर परिजनों ने उसके शव को बाहर निकाला। पूरा मामला रीठी थाना क्षेत्र के ग्राम बूढ़ा का है। पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए शव का पोस्टमार्टम के लिया रीठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा है।

विज्ञापन


मृतक बच्ची के पिता संतोष श्रीवास ने बताया कि घर में शौचालय के लिए बाड़ी में एक सेप्टिक टैंक खुदवाया था। प्लास्टर को मजबूत करने के लिए उसमें पानी भरवाकर 2 दिन के लिए छोड़ा था। मंगलवार को धूप तेज होने के चलते घर के लोग अपने कमरों में आराम करने चले गए थे। इस दौरान मेरी सात साल की बेटी सोनाक्षी श्रीवास घर में खेल रही थी। मां ने बच्ची को सुलाने के लिए देखा तो वह घर में नजर नहीं आई। जिससे घबराए परिजनों ने उसे तलाशना शुरू किया। कई घंटों की तलाशने के बाद भी बच्ची का पता नहीं चला, इस दौरान किसी ने उसकी एक चप्पल टैंक के पास पड़ी देखी। परिजन वहां पहुंचे तो उसका शव पानी में उतरा रहा था। 

पानी में डूबी सोनाक्षी श्रीवास को परिजनों ने तुरंत बाहर निकाला और जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। रीठी पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वही बेटी की असमय हुई घटना के बाद बूढ़ा गांव में मातम छाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें