फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कैश लेकर जा रहा SBI का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, बच्चे को बचाने को दौरान हुआ हादसा

Wed, 08 Feb 2023 03:36 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

वाहन कैश लेकर पटेरा की ओर जा रहा था। जब जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के बाइपास के समीप न्यू दमोह के आगे पहुंचा, तभी सामने एक बालक आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को दूसरी ओर मोड़ दिया और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे में घायल गार्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में कैश डालने वाला वाहन बुधवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे में सुरक्षा गार्ड और चालक घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। बताया जा रहा है कि कैश वाहन सड़क पर एक बच्चे के बचाने के दौरान अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 वाहन को सूचना दी और दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में सुरक्षा गार्ड को ज्यादा चोटें आई हैं।
विज्ञापन

 
दमोह के एसबीआई बैंक से वाहन कैश लेकर पटेरा की ओर जा रहा था। जब यह वाहन जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के बाइपास के समीप न्यू दमोह के आगे पहुंचा, तभी सामने एक बालक आ गया, जिसे बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को दूसरी ओर मोड़ दिया और वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गया। स्थानीय लोगों ने जैसे ही घटना देखी तत्काल ही जबलपुर नाका चौकी पुलिस और 108 वाहन को सूचना दी। घटना में गार्ड सुरेश सेन 50 वर्ष निवासी विवेकानंद कॉलोनी और चालक घायल हुआ है। जबलपुर नाका चौकी प्रभारी रामअवतार पांडे ने बताया कि एसबीआई का कैश वाहन न्यू दमोह के आगे पलटने की सूचना मिलने पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे थे। उनके पहुंचने के पहले ही एसबीआई के अधिकारी भी घटनास्थल आ चुके थे, जिन्होंने वाहन से कैश निकाल कर दूसरे वाहन से पटेरा भिजवाया। चौकी प्रभारी ने बताया कि वाहन में कितना कैश था यह जानकारी नहीं है। हालांकि ऐसा कहा जा रहा है कि बैंक के अधिकारी यह जानकारी सार्वजनिक रूप से नहीं बता सकते कि वाहन में कितना कैश ले जा जाया जाता है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें