फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मध्यप्रदेश में 23 नवंबर से प्रारंभ होगी राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Wed, 16 Nov 2022 06:26 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

महाराष्ट्र के मालेगांव जहांगीर में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भारत यात्री राहुल गांधी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित विषयों पर बैठक हुई। बैठक के बाद हुआ फैसला कि राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
 
विज्ञापन
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्य प्रदेश के शेड्यूल में बदलाव हुआ है। अब राहुल की यात्रा 23 नवंबर को प्रारंभ होगी। राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।
विज्ञापन

 
महाराष्ट्र के मालेगांव जहांगीर में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने भारत यात्री राहुल गांधी से मुलाकात कर मध्य प्रदेश में आने वाली भारत जोड़ो यात्रा से संबंधित विषयों पर बैठक हुई। बैठक के बाद हुआ फैसला कि राहुल गांधी अब महाराष्ट्र से सीधे गुजरात चुनाव प्रचार के लिए जाएंगे।

भारत जोड़ो यात्रा महराष्ट्र से मध्य प्रदेश में बुरहानपुर जिले में प्रवेश करेगी। इसके बाद करीब 382 किमी की दूरी तय करने के बाद आगर मालवा से राजस्थान में प्रवेश कर जाएगी। इस दौरान राहुल गांधी उज्जैन में महाकाल भगवान के दर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं की एक बड़ी सभा को भी संबोधित करेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस में यात्रा को लेकर जबरदस्त उत्साह है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अलग-अलग नेताओं को यात्रा की जिम्मेदारी दी है। वह खुद यात्रा की तैयारियों की मॉनीटरिंग कर रहे है। बुधवार को महाराष्ट्र में कमलनाथ के साथ, नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह, पूर्व प्रदेश कंग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव, मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रभारी जेपी अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने राहुल गांधी से मुलाकात की। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें