फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नेशनल ग्रीन टिब्यूनल का एक्शन, बड़ा तालाब में क्रूज रेस्टाेरेंट निर्माण पर राज्य सरकार से मांगा जवाब

Mon, 10 Oct 2022 10:39 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने बड़ा तालाब में नियम को ताक पर रख कर क्रूज रेस्टारेंट निर्माण मामले में राज्य सरकार से जवाब मांगा है।  
विज्ञापन
एनजीटी ने राज्य सरकार से मांगा जवाब - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल के बड़े तालाब में क्रूज रेस्टारेंट निर्माण मामले में नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। अब एनजीटी बड़े तालाब पर अवैध निर्माण से संबंधित सभी याचिकाओं की एक साथ सुनवाई करेगी। भोपाल रामसर साइट में फूल टेंक लेवल (एफटीएल) में 50 मीटर के दायरे में निर्माण को लेकर एनजीटी में याचिका दायर की गई थी। इसे एनजीटी ने गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार से जवाब मांगा है। एनजीटी ने इस मामले में नगर निगम, वेंटलैंड अथॉरिटी समेत संबंधित विभाग के अधिकारियों को तलब किया है।

विज्ञापन


बता दें कि बड़े तालाब के बोट क्लब के पास ही 10 हजार वर्गफीट जमीन पर क्रूज रेस्टारेंट निर्माण किया जा रहा है। यह निर्माण नियमों का उल्लंघन कर किया जा रहा है। जिस जगह पर रेस्टारेंट का निर्माण किया जा रहा था, वह वेटलैंड एरिया है। सोशल एक्टिविस्ट राशिद खान ने कहा कि लगातार बड़ा तालाब रामसर साइड के किनारे अवैध निर्माण करने के प्रयास होते हैं, जिन पर आपत्ति के बाद रोक लगा दी जाती है। लेकिन जगह के रेस्टारेंशन को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें