फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना में वन्य प्राणियों का शिकार रोकने में मदद करेगा स्पार्टन, निर्मन होगा रिटायर

Tue, 07 Nov 2023 06:36 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

वन्यप्राणियों को शिकारियों से बचाने के लिए टाइगर स्ट्राइक फोर्स में एक नया सदस्य शामिल हो गया है। स्पार्टन नाम के इस बेल्जियम शेफर्ड डॉग को ग्वालियर में नौ महीने की ट्रेनिंग दी गई है। 
विज्ञापन
सतना में टाइगर स्ट्राइक फोर्स यूनिट में नया सदस्य शामिल हुआ है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वन्यप्राणियों का शिकार करने वाले शिकारियों को खोजने में अहम भूमिका निभाने नया बेल्जियम शेफर्ड डॉग स्पार्टन नौ माह की ट्रेनिंग लेकर सतना पहुंच चुका है। इसकी ट्रेनिंग राष्ट्रीय श्वान प्रशिक्षण केंद्र टेकनपुर ग्वालियर में तीन नवंबर को पूरी हुई। नए डॉग का वजन 29 किलो है। ऊंचाई ढाई फीट बताई जा रही है। डॉग हैंडलर विनय पांडेय और अजय शुक्ला ने बताया कि स्पार्टन का डाइट चार्ट प्रशिक्षण केंद्र से तैयार किया गया है। स्पार्टन को खाने में मीठे और नमक वाली खाद्य सामग्रियों से दूर रखा जाएगा। नए खोजी श्वान के पहुंचने के बाद नवंबर महीने में ही निर्मन की छुट्टी हो जाएगी।

विज्ञापन


बेल्जियम शेफर्ड डॉग स्पार्टन की डाइट में चार दिन मांसाहार और तीन दिन शाकाहार का प्रावधान है। मंगलवार, गुरुवार, शनिवार को सुबह-शाम एक अंडा, एक पाव दूध, 100 ग्राम दलिया, हरी सब्जियां, 150 ग्राम चावल दिया जाएगा। रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सुबह-शाम 600 ग्राम मटन-हड्डी सहित, 100 ग्राम दलिया, 150 ग्राम चावल, 1 पाव दूध और हरी सब्जियां दी जाएंगी।

अब निर्मन जबलपुर में करेगा आराम
टाइगर स्ट्राइक फोर्स में आठ साल की सेवा देने के बाद जर्मन शेफर्ड डॉग निर्मन इस माह नवंबर में रिटायर हो जाएगा। जनवरी 2016 से फरवरी 2023 तक 125 पंजीबद्ध प्रकरणों में खोजी कुत्ता निर्मन की मदद ली गई। 98 प्रकरणों का निराकरण हुआ और 200 अपराधी पकड़े गए। दो दर्जन मामलों में निर्मन विफल भी रहा है। प्रदेश में सबसे अधिक अपराधियों को पकड़वाने का रिकार्ड भी निर्मन के नाम है। निर्मन सतना वन मंडल से कब रिलीव होगा, यह अभी तय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें