फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कूनो नेशनल पार्क से फिर आई दुखद खबर, नामीबियाई नर चीता 'पवन' की मौत, डूबने की जताई गई आशंका

Tue, 27 Aug 2024 07:03 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्योपुर

सार

Kuno National Park: कूनो नेशनल पार्क में नामीबियाई नर चीता 'पवन' का शव पानी में डूबा हुआ पाया गया। प्रारंभिक जांच में मौत का कारण डूबना माना जा रहा है। पवन की मौत के बाद पार्क में अब 24 चीते बचे हैं
विज्ञापन
कूनो नेशनल पार्क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कूनो नेशनल पार्क में मंगलवार को एक चीते की मौत की दुखद खबर सामने आई। वन विभाग के हवाले से सूचना मिली कि नामीबियाई नर चीता 'पवन' की मौत हो गई है। इससे पहले पांच अगस्त को भी अफ्रीकी चीता 'गामिनी' के पांच महीने के शावक की मौत हो गई थी।

विज्ञापन




कूनो नेशनल पार्क में 'पवन' नामक चीता मंगलवार सुबह 10:30 बजे एक उफनती नहर के पास झाड़ियों में बिना किसी हलचल के पाया गया। इस घटना की जानकारी वन्यजीव विभाग के अतिरिक्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक और लायन प्रोजेक्ट के निदेशक उत्तम शर्मा के कार्यालय से जारी की गई।

जानकारी के अनुसार चीते के शव को जब बरामद किया गया तो उस समय चीते का सिर पानी के अंदर था। शरीर पर कहीं भी बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, मौत का संभावित कारण डूबना माना जा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरी जानकारी मिल सकेगी। 'पवन' की मौत के बाद कूनो नेशनल पार्क में अब 24 चीते बचे हैं, जिनमें 12 वयस्क और 12 शावक शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें