फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नाबालिग से दुष्कर्म, दोस्तों ने बनाया वीडियो, तीन के खिलाफ केस दर्ज, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed, 29 Nov 2023 09:51 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

मंदसौर में नाबालिग से रेप का मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले दुष्कर्म किया और उसके दो साथियों ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर के ग्राम भालोट में निर्माणाधीन मकान में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद आरोपी युवक के दोस्तों ने आपत्तिजनक वीडियो बनाया और इसे वायरल भी कर दिया। मामले ने तूल पकड़ा तो परिजनों को घटना की जानकारी लगी। परिजनों ने नईआबादी थाने पहुंचकर केस दर्ज करवाया है। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो साथी फरार है। 
विज्ञापन


नई आबादी थाना पुलिस के अनुसार वीडियो वायरल होने के बाद पीड़िता अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और बताया कि उसके साथ 19 नवंबर को विजय पिता उदयलाल कुमावत (19) निवासी ग्राम भालोट गांव में बालाजी मंदिर के पास स्थित निर्माणाधीन मकान में ले गया। यहां जबरन दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी विजय के दोस्त शुभम और जयदीप ने आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था। इसे वायरल भी कर दिया गया। वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपी के खिलाफ धारा 376, 354 ग, 292, 506, 509 व 34 आईपीसी तथा 34 (2) पाक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी विजय को गिरफ्तार कर लिया है वहीं वीडियो बनाने वाले दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

फरार युवकों की तलाश, गांव में दी दबिश
नई आबादी थाना प्रभारी रोहित कछावा ने बताया कि विजय के साथी आरोपी शुभम साहू और जयदीप मंडोवरा की तलाश में गांव में दबिश दी गई। लेकिन दोनों घर पर नहीं मिले। पुलिस टीमें इनकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन


पीड़ित परिवार के घर पर लटका ताला
इस घटना के बाद पीड़ित किशोरी और उसका परिवार सदमे में है। घटना के बाद ग्रामीणों की मानें तो पीड़ित परिवार के घर पर ताला लटका हुआ है। गांव के नवयुवकों द्वारा ना सिर्फ एक मासूम की जिंदगी बर्बाद की, बल्कि पीड़िता का आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे वायरल भी किया। इस घटना के बाद लोगों में भी नवयुवकों के इस कृत्य को लेकर आक्रोश है। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें