फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आदिवासी जमीन पर कब्जा कर खोदी खदान, दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज को चिट्ठी लिख मांगा न्याय

Mon, 24 Jul 2023 10:01 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखी है। इसमें कटनी के आदिवासी परिवार की जमीन पर कब्जे और खनन के मामले में न्याय मांगा गया है। 
विज्ञापन
कटनी में आदिवासी की जमीन पर कब्जे को लेकर दिग्विजय सिंह ने सीएम को पत्र लिखा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी के आदिवासी परिवार की जमीन पर खनन कर लाखों रुपये की खनिज संपदा की चोरी करने का मामला सामने आया है। इसे लेकर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखी है। पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोपी परिवार को कटनी जिला भाजपा का पदाधिकारी बताते हुए कहा कि दबाववश पुलिस और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने अपनी चिट्ठी पर कटनी दौरे का जिक्र करते हुए कहा की पीड़ित आदिवासी रतिया कोल के परिवारों से मिलने विजयराघवगढ़ तहसील गया, जहां स्थानीय रहवासियों ने ग्राम कलहेरा निवासी रतिया कोल की प्रताड़ना के बारे में बताया। रतिया कोल की बिचपुरा गांव में खसरा नम्बर 1037/1,2,3 में दो हेक्टेयर जमीन है। इस जमीन पर जिला भाजपा के कोषाध्यक्ष रहे विश्वनाथ गुप्ता के बेटों ने अतिक्रमण कर लिया है। सरोज मिनरल्स के संचालक राहुल और मुकेश गुप्ता ने रतिया कोल की जमीन पर कब्जा कर लिया। रतिया कोल ने जब जमीन का सीमांकन कराया तो 5 एकड़ जमीन में से एक एकड़ पर अवैध खनन पाया गया। पीड़ित किसान रतिया कोल जब खनन व्यापारी गुप्ता बंधुओं से क्षतिपूर्ति का हर्जाना मांगने गया तो उसे गाली गलौज और अभद्रता करते हुए वहां से भगा दिया गया।

बरही पुलिस से लेकर प्रदेश की राजधानी स्थित सभी प्रमुख दफ्तरों में  रतिया कोल अर्जी देकर अपनी जमीन से कब्जा हटाने और मुआवजा दिए जाने की मांग कर चुका है। लेकिन किसी भी स्तर पर उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। रतिया कोल का आरोप है कि गुप्ता बंधुओं को स्थानीय विधायक सहित सत्ताधारी दल का संरक्षण प्राप्त होने से कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कटनी जिले के आदिवासी किसानों की जमीन पर बेजा कब्जे किए जाने के कई मामले सामने आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि खनन माफियाओं को सत्ताधारी दल का सीधा संरक्षण प्राप्त है। इसलिए जिला प्रशासन कोई कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज से मांग की है कि आरोपियों के विरुद्ध और उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए और रतिया कोल के मामले में तत्काल कब्जा हटाने और पीड़ित परिवार को क्षतिपूर्ति दिए जाने के निर्देश देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें