फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: आयुध निर्माणी परिसर से साढ़े 10 करोड़ से ज्यादा का मेटल स्क्रैप गायब, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Wed, 19 Jul 2023 10:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

MP News: मध्यप्रदेश के कटनी जिले में आयुध निर्माणी परिसर से बड़ा मामला सामने आया है। मामले के मुताबिक, परिसर से साढ़े 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का मेटल स्क्रैप गायब हो गया। इसको लेकर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है।
विज्ञापन
अभिजीत कुमार रंजन, एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी आयुध निर्माणी से 10 करोड़ से ज्यादा का मेटल स्क्रैप चोरी हो जाने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। माधवनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


कटनी आयुध निर्माणी के कर्मचारी रामानुज भट्टाचार्य ने मामले की सूचना माधवनगर थाने में देते हुए बताया था कि 10 करोड़ 72 लाख 66 हजार 895 रुपये कीमत का एक लाख क्विंटल से अधिक का मेटल स्क्रैप ऑर्डेनेस फैक्ट्री के परिसर से गायब हुआ है। मामले की शिकायत मिलते ही माधवनगर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच भी शुरू हो गई है।

कटनी पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन के मुताबिक, आयुध निर्माणी द्वारा स्क्रैप के बदले स्ट्रीक बनाने का काम किया जाता है। इसके लिए निर्माणी निविदा के माध्यम से कंपनियों को चुनती है। ऐसी ही एक कंपनी है दिल्ली की, जहां गिल्डिग मेटल स्क्रैप तो लिया गया। लेकिन एक साल बीतने के बाद भी स्ट्रिक वापस नहीं दी है।
विज्ञापन


हालांकि, इसकी बैंक गारंटी रहती है। लेकिन कटनी आयुध निर्माणी के कर्मी की शिकायत पर माधवनगर पुलिस ने आरोपी राजीव गुप्ता, राजमनी वर्मा और अंशुमल उप्पल के खिलाफ धारा- 420 और 406 के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है। मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नही हुई है। चूंकि मामला 19 मार्च 2022 से 18 जुलाई 2023 के बीच का है, इसलिए पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें