फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: चुनाव से पहले 673 पुलिस निरीक्षक के ट्रांसफर, PHQ ने जारी किए आदेश, भोपाल के 44 निरीक्षकों के तबादले

Wed, 19 Jul 2023 10:04 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

आदेश में  कार्यालयों को अधिकारियों को समय में कार्यमुक्त करने को कहा गया है। साथ ही लिखा है कि यदि अधिकारी निलंबन में हो तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराया जाए। 
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय भोपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में चुनाव से पहले बड़ी संख्या में पुलिस निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के ट्रांसफर हुए है। इस संबंध में बुधवार को महानिदेशक पुलिस मुख्यालय भोपाल ने आदेश जारी किए। पुलिस महानिदेशक मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय की तरफ से जारी आदेश में 673 पुलिस निरीक्षक और कार्यवाहक निरीक्षकों के आदेश जारी किए गए है। आदेश में  कार्यालयों को अधिकारियों को समय में कार्यमुक्त करने को कहा गया है। साथ ही लिखा है कि यदि अधिकारी निलंबन में हो तो उन्हें कार्यमुक्त न करते हुए इस कार्यालय को अवगत कराया जाए।  
विज्ञापन


राजधानी के चर्चित थाना प्रभारी भी शहर से बाहर
तीन साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राजधानी के 44 निरीक्षकों के तबादले भोपाल शहर से बाहर कर कर दिए गए है। भोपाल से बाहर भेजे गए निरीक्षकों में दो दर्जन से अधिक थाने की कमान संभाल रहे हैं, जिसमें कई चर्चित नाम हैं। एमपी नगर टीआई सुधीर अरजरिया भोपाल में उप निरीक्षक से पदस्थ हैं। 2018 के चुनाव में भी उन्हें भोपाल से हटाकर इंदौर भेजा गया था। इस बार इनको रायसेन भेजा गया है। टीटी नगर टीआई चैन सिंह रघुवंशी भोपाल केंद्रीय जेल से भागे सिमी आतंकियों का एनकाउंटर करने वाले टीम में शामिल थे, इनको सीहोर भेजा गया है। बागसेवनिया टीआई संजीव चौकसे ने 33 हत्याओं के आरोपी अशोक खांबरा गिरोह का खुलासा किया था। अशोक खांबरा  ड्राइवरों से दोस्ती कर उनकी हत्या कर ट्रक लूट लेता था। खांबरा पर 33 ड्रावरों की हत्या का मामला अलग-अलग जिलों में चल रहा है। संजीव चौकसे का ग्वालियर ट्रांसफर किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें