फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: वन आरक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, सलाखों के पीछे पहुंचे तीनों आरोपी

Tue, 14 Apr 2026 05:52 PM IST
मुरैना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना में ट्रैक्टर से कुचलकर वन आरक्षक की हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए फरार मुख्य आरोपी को अहमदाबाद से पकड़ लिया, जबकि अन्य दो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
वन आरक्षक हत्याकांड के तीनों आरोपी हिरासत में - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में वन विभाग के आरक्षक को ट्रैक्टर-ट्रॉली से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी ट्रैक्टर चालक विनोद कोरी को गुजरात के अहमदाबाद से पकड़ा गया है, जिस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिमनी पुलिस अवैध रेत माफिया के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी। इसी दौरान रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली के चालक विनोद कोरी ने वन आरक्षक हरकेश गुर्जर को जान-बूझकर कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी, घटना के बाद से आरोपी फरार था।

ये भी पढ़ें: MP News: मुरैना में रेत माफिया ने वन रक्षक को कुचला, आरोपी ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर फरार, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


एडिशनल एसपी सुरेंद्र पाल सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी विनोद कोरी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है कि फरारी के दौरान वह कहां-कहां रहा और किन लोगों ने उसकी मदद की। इससे पहले पुलिस ने ट्रैक्टर मालिक पवन तोमर और एक अन्य आरोपी सोनू चौहान को गिरफ्तार कर लिया था। बताया जा रहा है कि पवन तोमर स्थानीय स्तर पर एक राजनीतिक पद से भी जुड़ा हुआ है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Morena News: वन आरक्षक की मौत के बाद प्रशासन का एक्शन, 200 ट्रॉली अवैध रेत पर चला बुलडोजर, माफियाओं में हड़कंप

घटना 8 अप्रैल की सुबह की है, जब वन विभाग की टीम अवैध रेत खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। उसी दौरान रेत माफिया से जुड़े आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें: MP News: मुरैना में खनन माफिया बेलगाम, वनकर्मियों को बैरक में घुसकर धमकाया; चार पर मामला दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें