फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादीशुदा प्रेमिका सो रही थी बच्चों के साथ, प्रेमी पहुंचा और कर दिया कांड

Thu, 13 Oct 2022 08:03 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा

सार

खंडवा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। प्रेमी ने बच्चों के साथ सो रही शादीशुदा प्रेमिका को चाकू घोंप दिया। 
 
विज्ञापन
प्रेमी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शादीशुदा प्रेमिका अपने बच्चों के साथ सो रही थी। उसी समय उसका प्रेमी आया और उसने महिला को चाकू घोंपकर मार डाला। यह सब बच्चों ने देख लिया। उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


मामला खंडवा जिले के खालवा थाना क्षेत्र के ग्राम खारीमाल का है। देर रात जब महिला अपने बच्चों के साथ सो रही थी, तभी गांव में ही रहने वाला उसका प्रेमी आया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था। दोनों रिश्तेदार भी थे। प्रेमी ने जब चाकू घोंपा तो प्रेमिका चिल्लाने लगी। उसकी आवाज सुनकर बच्चे भी जाग गए। उन्होंने प्रेमी को भागते देखा। उनकी शिनाख्त पर ही पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या की वजह प्रेम प्रसंग है। आरोपी और महिला के बीच प्रेम संबंध थे। कुछ दिन पहले इसे लेकर विवाद भी हुआ था। जब यह घटना हुई, तब महिला का पति गांव के किसी कार्यक्रम में गया था। इसका फायदा उठाते हुए आरोपी ने बच्चों के साथ सो रही प्रेमिका पर हमला कर दिया। वार इतने तेज थे कि प्रेमिका की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों में आक्रोश है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें