फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: कमलनाथ का बीजेपी सरकार पर पलटवार, बोले- किसानों की आय तो नहीं बढ़ी, उत्पादन लागत जरूर दोगुनी हुई

Tue, 18 Oct 2022 10:55 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले, आज भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान फिर संकट में है। सरकार रबी की छह फसलों की एमएसपी में नाम मात्र की बढ़ोतरी कर इसे किसान हित में उठाया बड़ा कदम बता रही है।
विज्ञापन
कमलनाथ ने भाजपा सरकार पर तंज कसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, भाजपा ने सत्ता में आने के पूर्व किसानों की आय दोगुनी करने का वाद किया था। आज किसानों की आय दोगुनी तो नहीं हुई, लेकिन उनकी उत्पादन लागत जरूर दोगुनी हो गई है।
विज्ञापन


पूर्व सीएम ने कहा कि आज किसान खाद-बीज के लिए परेशान हैं। उसे उसकी उपज का सही दाम नहीं मिल पा रहा है। उसे अपनी खराब फसलों का मुआवजा तक नहीं मिला है, वो घाटे के कारण खुद अपनी फसलों को नदी-नाले में बहा रहा है। वो कर्ज के दलदल में निरंतर धंसता जा रहा है। इस स्थिति को देखते हुए ही हमने मध्यप्रदेश में किसान कर्जमाफी योजना प्रारंभ की थी। आज भाजपा सरकार की नीतियों के कारण किसान फिर संकट में है। सरकार रबी की 6 फसलों की एमएसपी में नाम मात्र की बढ़ोतरी कर इसे किसान हित में उठाया बड़ा कदम बता रही है।

कमलनाथ ने कहा कि मैं भाजपा सरकार से पूछता हूं कि क्या एमएसपी की इस मामूली वृद्धि से किसान की आय दोगुनी हो जाएगा? किसान संकट से निकल जाएगा? क्या खेती लाभ का धंधा बन जाएगी? पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन निर्णयों से किसान का भला होने वाला नहीं है। यदि सरकार वास्तव में किसान का भला चाहती है तो उसे उनके हित में कई बड़े फैसले लेने होंगे। बता दें केंद्र सरकार ने रबी की छह फसलों जैसे गेहूं, चना और सरसों समेत अन्य के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 2023-24 के लिए 100 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें