फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: नहीं चलेगा जंगलराज, अतिक्रमणकारियों के 18 मकानों पर चला बुलडोजर, 13 महिलाएं हिरासत में

Sun, 09 Apr 2023 01:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुरहानपुर

सार

मध्यप्रदेश में जंगलराज नहीं चलेगा, वन काट अतिक्रमण करने वालो के 18 मकान पर पुलिस ने चलाया बुलडोजर, 13 महिलाएं भी हिरासत में, थाने से छुड़ा ले गए थे साथी 
 
विज्ञापन
बुरहानपुर में अतिक्रमणकारियों के घरों को जमींदोज किया गया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते गुरुवार देर रात मध्यप्रदेश के बुराहनपुर जिले के नेपानगर पुलिस थाने पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया था। 60 से अधिक हमलावरों ने थाने में मौजूद पुलिस जवानों को घायल किया और थाने से 32 हजार के इनामी बदमाश हेमा मेघवाल सहित तीन बदमाशों को छुड़ाकर साथ ले गए। इसके बाद शनिवार को निमाड़ के चारों जिलों से आए अमले की एक संयुक्त टीम बनाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ ही वन अमला और एसटीएफ के लगभग 1000 जवानों ने वन ग्राम सीवल, बाकड़ी, और घाघरला के आसपास बड़ी कार्रवाई की थी। मुख्य सरगना हेमा सहित अन्य 18 अतिक्रमणकारियों के मकानों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें जमीदोंज कर दिया गया। इस दौरान प्रशानिक अमले का विरोध करना 13 महिलाओं को भारी पड़ा। उन्हें भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन


सीवल वही गांव हैं, जहां कुछ महीने पहले सैकड़ों अतिक्रमणकारी खुलेआम हथियार लहराते घूमे थे। शनिवार को यहां नजारा बदल गया। प्रशासन ने सुबह से ही नेपानगर और सीवल में धारा 144 लागू कर दी। बाहर नहीं निकलने की ताकीद के कारण पांच हजार लोग घरों में कैद हो गए। 25 से ज्यादा गांवों के लोगों की मांग पर सुबह आठ बजे ही चप्पे-चप्पे पर एक हजार से ज्यादा फोर्स तैनात हो गया। एसएएफ और अन्य कंपनियों की टुकड़ियां भी वज्र वाहन सहित अन्य संसाधनों के साथ मुश्तैद हो गई। दोपहर 2 बजे तक पुलिस ने पांच-छह अतिक्रमणकारियों की टपरियां ढहा दीं। इसके बाद गांव की चारणवाड़ी पहुंचकर हेमा मेघवाल की तीन टपरियां तोड़ीं। शाम 6 बजे तक 18 अतिक्रमणकारियों के मकान ढहा दिए गए। एसपी राहुल कुमार लोढा के अनुसार अतिक्रमणकारियों के सरगना हेमा और सूड्या के मकान तोड़े हैं। सीवल में पांच और चारणवाड़ी में 19 में से 13 मकान तोड़े गए। बाकड़ी में भी ऐसी कार्रवाई प्रस्तावित है। 

गुरुवार देर रात साढ़े तीन बजे 60 से अधिक अतिक्रमणकारियों ने नेपानगर थाने पर हमला कर आरक्षक अजय मालवीय, गुलाब सिंह ठाकुर और राहुल सारसर को डंडों से पीटकर घायल कर दिया था। यहां बंद 32 हजार के इनामी बदमाश बाकड़ी वन चौकी से बंदूकें और कारतूस लूटने सहित कई गंभीर अपराधों के आरोपी हेमा मेघवाल सहित मदन पटेल और एक अन्य बदमाश को छुड़ा ले गए थे। 
विज्ञापन


बुराहनपुर एसपी राहुल कुमार ने बताया कि हमने अतिक्रमणकारी हेमा मेघवाल को पकड़ा था। उसके बाद अतिक्रमणकारियों द्वारा थाने पर हमला किया गया था। उसके जवाब में कार्यवाही करते हुए फोर्स ने सीवल और चारणवाड़ी में 18 मकान तोड़े हैं। वहीं कार्रवाई का विरोध कर रहीं 13 महिलाओं को हिरासत में लिया है। उन पर धारा 353 के तहत केस दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। साथ ही पांच अन्य को राउंडअप किया है, जो हमले में शामिल थे। इस तरह की हरकत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें