फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मधुमक्खियों के हमले से बचने के लिए तलैया में कूदा, डूबने से चली गई जान

Mon, 05 Dec 2022 10:56 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया में मवेशी चराने के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने तीनों लोगों पर हमला बोल दिया। एक वृद्ध उनसे बचने तलैया में कूद गया पर वह जीवित नहीं बच पाया। 
विज्ञापन
पुलिस मामले की जांच कर रही है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले में मधुमक्खियों के हमले से बचने में एक वृद्ध की जान जाने का मामला सामने आया है। वृद्ध मवेशी चराने जंगल में गया था, तभी उस पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिससे बचने में वह पास की तलैया में कूद गया पर डूबने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला उमरिया जिले के पाली थाना अंतर्गत ग्राम घुनघुटी के पास का है। बताया गया कि घुनघुटी से सटे पतनार खुर्द के रहने वाले बुजुर्ग माधव यादव दो साथियों के साथ गांव से सटे जंगल में मवेशी चराने गया था। मवेशी चराने के दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और तीनों लोगों पर हमला कर दिया। माधव यादव दर्द से कराहता हुए बचने के लिए इधर-उधर भागने लगे। तभी सामने तलैया नजर आई, जिसमें वे कूद गए। कुछ देर तो वे तलैया में रहे, पर थोड़ी देर बाद उनकी हलचल बंद हो गई। अन्य दो साथियों ने उन्हें निकाला पर उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सड़क हादसे में जख्मी
एक अन्य मामले में शहडोल से दूध बेचकर वापस आ रहे अशोक पिता शिवप्रसाद यादव (45) निवासी पतनार खुर्द सड़क हादसे का शिकार हो गया। बताया जाता है कि रविवार की शाम हुए इस सड़क हादसे में सीने की कई पसलियां चोटिल हुई हैं। परिजनों की मदद से घायल अशोक यादव को शहडोल स्थित आदित्य अस्पताल में शिफ्ट किया गया है, जहां फिलहाल इलाजरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें