फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ISIS जबलपुर मॉड्यूल मामला, NIA ने चार के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया, देश में हमले की  रच रहे थे साजिश

Wed, 22 Nov 2023 05:31 PM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार



राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस जबलपुर मॉड्यूल के गिरफ्तार चार सदस्यों के खिलाफ आरोप पत्र दायर किए। यह सदस्य देश में हिंसक हमले की साजिश रच रहे थे। 
विज्ञापन
NIA - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने आईएसआईएस जबलपुर मॉड्यूल के गिरफ्तार चार सदस्यों के खिलाफ एनआईए की स्पेशल कोर्ट में मंगलवार को आरोप पत्र दायर किए गए। एनआईए के प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि इस्लामिक स्टेट ऑफ इराक एंड सीरिया (आईएसआईएस) के जबलपुर मॉड्यूल भोले भाले मुस्लिम युवाओं को कट्टरपंथी बनाने की साजिश रच रहा था। यह साजिश मॉड्यूल के जमीनी स्तर पर 'दावा' कार्यक्रमों और विभिन्न सोशल मडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से की जा रही थी। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एनआईए ने भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करने के बाद मई में तीन आरोपियों सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद को गिरफ्तार किया था। इसके अलावा चौथे आरोपी कासिफ खान को एनआईए ने अगस्त में गिरफ्तार किया था। 

उन्होंने बताया कि अब तक की जांच से पता चला है कि आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन की विचारधारा से प्रेरित थे और प्रमुख नेताओं सहित लोकतांत्रिक संस्थानों और व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। मॉड्यूल स्थानीय धार्मिक स्थानों और घरों में बैठकें आयोजित कर रहा था और आईएसआईएस नेतृत्व के इशारे पर हिंसक हमले करके देश में आतंक फैलाने की योजना बना रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें