फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सतना की महिला विधायक से अभद्रता, MLA ने अपनी ही पार्टी के नेता के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत

Fri, 29 Sep 2023 04:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना में विधायक कल्पना वर्मा द्वारा उनकी ही पार्टी के एक नेता पर अभद्रता करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। विधायक ने आरोप लगाया है कि मनोज बागरी बबलू और उनके कुछ साथी शराब पीकर उनसे अभद्रता की।
विज्ञापन
सतना जिले की विधायक ने अपनी ही पार्टी के नेता पर अभद्रता का आरोप लगाय है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना की विधायक से अभद्रता करने का मामला सामने आया है। महिला विधायक को रोककर उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। विधायक ने थाने पर अपनी ही पार्टी के एक नेता के खिलाफ थाने में शिकायत की है। 
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार सतना में विधायक कल्पना वर्मा द्वारा उनकी ही पार्टी के एक नेता पर अभद्रता करने की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। बता दें कि कल्पना वर्मा कांग्रेस पार्टी से रैगांव विधानसभा क्षेत्र की विधायक हैं। रोजाना की तरह आज भी वो क्षेत्र के दौरे पर थीं। गुरुवार को उनका कार्यक्रम सिविल लाइन थाना क्षेत्र के हाथी सेक्टर में था। विधायक कल्पना वर्मा ने आरोप लगाया है कि मनोज बागरी बबलू और उनके कुछ साथी शराब पीकर उनकी गाड़ी के सामने आ गए। सभी ने विधायक का विरोध किया। जब विधायक कल्पना वर्मा बात करने के लिए गाड़ी से उतरीं तो उनका हाथ पकड़ने की कोशिश की गई। वहीं उनकी महिला असिस्टेंट के साथ भी धक्का मुक्की की गई। 

विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि आरोपी मनोज बागरी भी कांग्रेस पार्टी के ही नेता हैं और टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। फिलहाल मामला एक महिला विधायक के साथ अभद्रता से जुड़ा हुआ है, लिहाजा विधायक कल्पना वर्मा ने सिविल लाइन थाने जाकर घटना की जानकारी देते हुए शिकायत दर्ज कराई है,, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें