फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: उमरिया में प्रौढ़ का सिर काटा और पूरे गांव में घूमता रहा, शरीर के किए आठ टुकड़े

Tue, 28 Mar 2023 09:22 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया

सार

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात हुई है। एक व्यक्ति ने गांव में रहने वाले प्रौढ़ की हत्या की। बाद में उसका सिर काटकर पूरे गांव में उसे लेकर घूमता रहा। 
 
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के  ग्राम मजमानी कलां विभत्स हत्याकांड हुआ है। एक व्यक्ति ने गांव में रहने वाले प्रौढ़ की न केवल कुल्हाड़ी से हत्या कर दी, बल्कि उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसका सिर काटा और उसे हाथ में लेकर पूरे गांव में घूमता रहा। इसके बाद वह पुलिस के आने तक मृतक के घर पर ही बैठा रहा। 

विज्ञापन


मरने वाले का नाम शंभु प्रसाद महरा बताया जा रहा है। उसके रिश्तेदार पठारीखुर्द निवासी बसंत लाल महरा ने बताया कि उसका जीजा घर पर था। तभी डोंगरगांव में रहने वाला सूरज सिंह उर्फ गुड्डा पिता गनपत सिंह मरावी कुल्हाड़ी लेकर आया। कोई बात किए बिना उसने सीधे बहनोई पर हमला कर दिया। पहले तो उसका सिर धड़ से अलग किया। फिर उसके शरीर के आठ टुकड़े कर दिए। उसके बाद वह कटा सिर लेकर गांव में घूमता रहा। इस घटना से गांव में दहशत का माहौल हो गया। 

हत्या के बाद भी आराम से बैठा था
लगभग तीन बजे यह वारदात हुई। सूचना मिलने पर शंभु प्रसाद के रिश्तेदार भी उसके घर पहुंचे। इससे पहले ही एक शव वाहन को देखकर सूरज सिंह कटा सिर सड़क पर फेंक दिया। इसे देखते ही शव वाहन चलाने वाले ड्राइवर मुन्ना चौधरी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी मृतक के घर की छत पर आराम से बैठा मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें