फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: छिंदवाड़ा में बुरी नजर से बचाने के धागे ने ले ली जान, नौ साल की मासूम के गले में फंसा धागा

Mon, 13 Mar 2023 08:38 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

छिंदवाड़ा के पोआमा में नौ साल की मासूम के गले में बुरी नजर से बचाने के लिए पहना धागा ऐसा फंसा कि उसकी दम घुटने से मौत हो गई। 
 
विज्ञापन
नौ साल की मासूम सिमरन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छिंदवाड़ा नगर के पोआमा में बुरी नजर से बचाने के लिए मां ने एक काला धागा बेटी के गले में बांधा था। यह धागा ही उसके लिए जानलेवा साबित हो गया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पोआमा में रहने वाले सुनील अहरवार की नौ साल की बेटी सिमरन अहिरवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। खेल-खेल में उसके गले में बंधा हुआ धागा फंस गया। इससे दम घुटने से उसकी मौत हो गई। इससे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस के मुताबिक सिमरन अपने घर में ही खेल रही थी। तभी खेल-खेल में गले में बंधा धागा गले में बुरी तरीके से फंस गया। इससे उसका दम घुट गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पांच साल के भाई ने दी मुखाग्नि
सिमरन की मौत के बाद पूरा परिवार सदमे में है। उसके पांच साल के मासूम भाई ने अपनी बहन को मुखाग्नि दी। सुनील अहिरवार का एक बेटा और एक बेटी थी। नौ साल की बेटी की अचानक मौत से पूरा परिवार सदमे में है।

विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें