फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: देवर से अफेयर के चलते पति और ससुर ने मिलकर की महिला की हत्या, जहर देने के पांच दिन बाद तक कैद में रखा

Mon, 23 May 2022 12:40 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

मायका पक्ष के बयानों से देवर भाभी के संबंधों का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने महिला के पति के साथ ही उसके ससुर पर भी केस दर्ज किया है। पति ने पत्नी की हत्या करने में पिता का भी सहयोग लिया था।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में एक पति ने पत्नी का देवर से अफेयर होने का खुलासा होने के बाद जहर देकर उसकी जान लेने की कोशिश की। जहर देने के पांच दिन बाद तक जब पत्नी की मौत नहीं हुई तो छटवें दिन पति उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचा जहां तीन दिन भर्ती रहने के बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। पुलिस जांच में महिला का उसके देवर से अफेयर होने के खुलासा हुआ है। वहीं मौत से कुछ दिन पहले महिला ने अपने देवर पर रेप का आरोप लगाया था। लेकिन मायका पक्ष के बयानों से देवर भाभी के संबंधों का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस ने महिला के पति के साथ ही उसके ससुर पर भी केस दर्ज किया है। पति ने पत्नी की हत्या करने में पिता का भी सहयोग लिया था।
विज्ञापन


मामला जबलपुर जिले के बेलबाग थाना क्षेत्र के भानतलैया चौधरी मोहल्ले का है। एक निजी अस्पताल में भर्ती महिला ने 18 मई को अपने देवर पर रेप का आरोप लगाया था, महिला की शिकायत पर पुलिस ने देवर को गिरफ्तार कर लिया था, वहीं 20 मई को महिला की अस्पताल में मौत हो गई थी। बेलबाग टीआई प्रियंका केवट ने बताया कि पुलिस जांच में महिला का उसके देवर के साथ अफेयर होने का खुलासा हुआ है। परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिनों पहले महिला अपनी ननद की सगाई में शामिल होने के लिए गई थी। सगाई कार्यक्रम के बाद वह घर लौटी, उसी दिन उसके पति ने उसे अपने भाई के साथ गलत हालत में देख लिया। बाद में महिला ने देवर पर रेप का आरोप लगाकर उसे जेल भिजवा दिया। इस घटना के बाद पति पत्नी पर शक करने लगा। 

पिता के साथ पत्नी की हत्या का प्लान बनाया 
आरोपी पति ने पिता के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की करने का प्लान बनाया था, साथ ही पुलिस से बचने के लिए इसे सुसाइड का रूप देने की भी कोशिश की थी। बताया जा रहा है कि महिला के साथ उसका पति और ससुर दोनों मिलकर मारपीट किया करते थे। 13 मई को पति पत्नी को घुमाने के बहाने बरगी डैम लेकर पहुंचा जहां उसने गन्ने के रस में जहर मिलाकर पिला दिया। जहर पीने के बाद महिला को पांच दिनों तक घर में कैद रखा, जब पांच दिन बाद महिला की स्थिति गंभीर हो गई और उसके बचने की उम्मीद खत्म हो गई तो आरोपी पति उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


पत्नी की मौत को बाद पुलिस से बचने के लिए आरोपी पति और सुसर ने महिला की हत्या को सुसाइड का रूप देने की कोशिश की। आरोपियों ने पुलिस बयान में कहा कि महिला रेप की घटना के बाद से मानसिक तनाव में थी। शर्मिंदगी में उसने जहर खाकर सुसाइड कर लिया है। लेकिन जब पुलिस ने मायके वालों के बयान लिए तो देवर और भाभी के रिश्ते का खुलासा हुआ और हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें